Jul २६, २०२१ १६:०१ Asia/Kolkata

…रूस की नौसेना की स्थापना के 325 साल पूरे होने पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रूस के इतिहास की सबसे बड़ी समुद्री परेड देखने में आई जिसमें रूस की नौसेना के साथ ही दोस्त देशों जैसे ईरान, भारत और पाकिस्तान के समुद्री बेड़ों ने भी भाग लिया जबकि बीस से अधिक देशों के डेलीगेशन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

.....ईरान की नौसेना के समुद्री बेड़े ने रूस की औपचारिक दावत पर इस आयोजन में हिस्सा लिया है। इस परेड में 54 से अधिक रुसी नौकाओं, डेस्ट्रायर जहाज़ों और कई प्रकार के जलयानों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों में ख़ास उत्साह देखने में आया। एक रूसी नागरिक ने कहा कि जो देश हमारी रक्षा में सहयोग कर रहे हैं हमें उनसे मुहब्बत है। इस समुद्री परेड और कार्यक्रम में रूस के 48 युद्धक और सैनिक विमान भी अपनी करतब दिखा रहे थे और लोगों में उत्साह था। राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने इस कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि मोनोपोली के ख़िलाफ़ अब देशों को आपसी सहयोग से डट जाना चाहिए।....पुतीन ने कहा कि देश की रक्षा के  लिए नौसेना के पास सब कुछ है। हम दुनिया के किसी भी हिस्से में मौजूद ख़तरे को निशाना बनकर ध्वस्त कर देंगे। एकपक्षीयवाद अब सहन नहीं किया जा सकता, हम मित्र देशों के साथ मिलकर संयुक्त दुशमनों का मुक़ाबला करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 54 नौकाओं और डेस्ट्रायर जहाज़ जब परेड करते हुए आगे बढ़े तो दूर दूर तक ख़ास तरह का माहौल पैदा हो गया। ईरान की नौसेना के प्रमुख हुसैन ख़ानज़ादी और रूस में ईरान के राजदूत काज़िम जलाली और नौसेना के कई अधिकारी रूस में आयोजित होने वाले इस समारोह में ईरान के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे।.....एडमिरल ख़ानज़ादी ने कहा कि हम ने इस समारोह में अच्छे स्तर पर हिस्सा लिया है, मकरान और सहंद नाम के हमारे समुद्री जहाज़ इस परेड का हिस्सा बने हैं। यह दरअस्ल ईरान और रूस की नौसेनाओं के बीच गहरे होते सहयोग की निशानी है। एटलांटिक महासागर और फिनलैंड खाड़ी में  आयोजित समारोह में ईरान की नौसेना के जहाज़ों और सहंद और मकरान का शामिल होना दरअस्ल ईरान की शक्ति और मित्र देशों के साथ मिलकर दुशमनों का मुक़ाबला करने के संकल्प का एलान है।

रूस से आईआरआईबी के लिए सैयद अली दाराबी  की रिपोर्ट

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

 

टैग्स