यूरेनियम का संवर्द्धन वैध है, ईरान में यूरेनियम के भंडारण का अर्थ परमाणु हथियारों की उपस्थिति नहीं हैः ग्रोसी
https://parstoday.ir/hi/news/daily_news-i138782-यूरेनियम_का_संवर्द्धन_वैध_है_ईरान_में_यूरेनियम_के_भंडारण_का_अर्थ_परमाणु_हथियारों_की_उपस्थिति_नहीं_हैः_ग्रोसी
पार्स टुडे - परमाणु ऊर्जा  की अंतरराष्ट्रीय एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफ़ाएल ग्रोसी ने ज़ोर देते हुए कहा है कि यूरेनियम का समृद्धिकरण अपने आप में कोई अवैध कार्य नहीं है।
(last modified 2025-06-09T10:24:07+00:00 )
Jun ०९, २०२५ १५:५२ Asia/Kolkata
  • यूरेनियम का संवर्द्धन वैध है, ईरान में यूरेनियम के भंडारण का अर्थ परमाणु हथियारों की उपस्थिति नहीं हैः ग्रोसी

पार्स टुडे - परमाणु ऊर्जा  की अंतरराष्ट्रीय एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफ़ाएल ग्रोसी ने ज़ोर देते हुए कहा है कि यूरेनियम का समृद्धिकरण अपने आप में कोई अवैध कार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि: ईरान में उपलब्ध समृद्ध यूरेनियम की मात्रा, परमाणु हथियार के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री के बराबर नहीं है।

राफ़ाएल ग्रोसी ने यह बात सोमवार को विएना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया: हमने कभी यह नहीं कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार है या उसका परमाणु कार्यक्रम सैन्य कार्यों के लिए है।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे यह भी पूछा गया कि ईरान के ख़िलाफ अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी संस्था (IAEA) की संभावित निंदा-प्रस्ताव और ईरान-अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत के बीच कोई संबंध है या नहीं तो इसके उत्तर में ग्रोसी ने कहा: इन दोनों के बीच कोई औपचारिक संबंध नहीं है लेकिन यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि इन दोनों प्रक्रियाओं के बीच परस्पर प्रभाव और संबंध मौजूद है। MM