रवांची: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ताएं गतिरोध व बंदगली में नहीं पहुंची हैं
पार्स टुडे- इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री ने मंगलवार को यूरोपीय ट्रॉयिका द्वारा वर्तमान में जारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की गवर्नर्स काउंसिल की बैठक में ईरान के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित कराने के प्रयासों की ओर इशारा करते हुए कहा: जो देश ईरान विरोधी प्रस्ताव लाने की पहल कर रहे हैं, वे यह दावा नहीं कर सकते कि वे कूटनीति का समर्थन करते हैं।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बंदगली में नहीं पहुंची है।
मजीद टख्त रवांची, जो ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत करने वाली टीम के सदस्य हैं, ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, चाहे वह शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विषय हों या फिर अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र के। हर ऐसी वार्ता जिसमें अंतरराष्ट्रीय पक्ष हो, अपनी खास संवेदनशीलताएं होती हैं और इसे सफ़ल बनाने के लिए बहुत धैर्य और सहनशीलता की ज़रूरत होती है।"
ईरान के विदेश मंत्रालय के राजनीतिक उप मंत्री ने आगे कहा: महत्वपूर्ण बात यह है कि हम ईरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर सकें। mm