इस्माइल बक़ाई ने प्रस्ताव पारित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: यह क़दम अनुचित, बिना कारण और ज़ुल्म व अत्याचार है
पार्स टुडे - ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तीन यूरोपीय देशों और अमेरिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का ईरान के खिलाफ़ दुरुपयोग किया गया है।
उन्होंने कहा: ईरान की प्रतिबद्धताओं का पालन न करने का दावा अपने आप में इस प्रस्ताव के तैयार करने वालों की बेईमानी और बुरे इरादे को दर्शाता है क्योंकि एजेंसी के निदेशक की पूरी तरह राजनीतिक रिपोर्ट में भी ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने गुरुवार को गवर्नर्स काउंसिल के प्रस्ताव में शामिल दावों को कड़ाई से खारिज करते हुए इस क़दम को अनुचित, बिना कारण और अत्याचारी बताया जो कि ईरान पर दबाव डालने और ईरानी राष्ट्र के शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा उपयोग के अधिकारों और हितों से दूर करने के लक्ष्य से डिजाइन और लागू किया गया है। MM