बक़ाईः सामने वाले पक्ष ने ऐसा काम किया जिससे वार्ता व्यवहारिक रूप से अर्थहीन हो गयी
पार्स टुडे: इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को अमेरिकी हरी झंडी के साथ ज़ायोनी शासन द्वारा ईरान के कुछ क्षेत्रों पर हमलों की निंदा करते हुए कहा कि "विपक्ष ने ऐसा कार्य किया है कि वास्तव में वार्ता और बातचीत निरर्थक हो गई है।
इस्माइल बक़ाई ने इस बात पर ज़ोर देते हुए कि ईरान के लिए यह कल्पना करना असंभव है कि ज़ायोनी शासन अमेरिका के समन्वय या जानबूझकर दी गई हरी झंडी के बिना इस तरह की क्षेत्रीय उकसावे की कार्रवाई करेगा, अगले दौर की वार्ता के बारे में कहा: अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि हम इस संबंध में रविवार को क्या निर्णय लेंगे।"
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात पर ज़ोर देते हुए कि हम अमेरिकी सरकार को ज़ायोनी शासन की इस विवेकहीन और कानून-विरोधी कार्रवाई के परिणामों के लिए ज़िम्मेदार मानते हैं, कहा: "उन्होंने एक प्रकार से राजनयिक प्रक्रिया को एक हमले की कार्यवाही में बदल दिया है। MM