ईरान अपनी वैध आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग  पूरी दृढ़ता से करता रहेगा
https://parstoday.ir/hi/news/daily_news-i138874-ईरान_अपनी_वैध_आत्मरक्षा_के_अधिकार_का_प्रयोग_पूरी_दृढ़ता_से_करता_रहेगा
पार्स टुडे - ईरान के विदेश मंत्री ने ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के जवाब में कहा: "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अपनी वैध आत्मरक्षा के अधिकार का पूरी दृढ़ता से प्रयोग रहेगा और हमारे सशस्त्र बल अपने कर्तव्यों का सशक्त तरीके से निर्वाह करते रहेंगे।
(last modified 2025-06-15T10:31:24+00:00 )
Jun १५, २०२५ १५:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची
    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची

पार्स टुडे - ईरान के विदेश मंत्री ने ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के जवाब में कहा: "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अपनी वैध आत्मरक्षा के अधिकार का पूरी दृढ़ता से प्रयोग रहेगा और हमारे सशस्त्र बल अपने कर्तव्यों का सशक्त तरीके से निर्वाह करते रहेंगे।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने जायोनी शासन द्वारा ईरान पर आक्रमण का उल्लेख करते हुए कहा: "इस बार जायोनी शासन ने अंतर्राष्ट्रीय कानून की एक नई रेड लाइन पार कर ली है, जो एक परमाणु प्रतिष्ठान पर हमला था। यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का एक बड़ा उल्लंघन और एक गंभीर अपराध है जो हर परिस्थिति में वर्जित है और दुर्भाग्य से सुरक्षा परिषद की उदासीनता का सामना करना पड़ा है।" MM