इस्राइली अख़बार हाआरेत्ज़ "इज़रायल को सबक लेना चाहिए और तुरंत युद्ध रोकना चाहिए
https://parstoday.ir/hi/news/daily_news-i138876-इस्राइली_अख़बार_हाआरेत्ज़_इज़रायल_को_सबक_लेना_चाहिए_और_तुरंत_युद्ध_रोकना_चाहिए
पार्स टूडे - ज़ायोनी शासन के एक मीडिया ने ईरान के मिसाइलों के सामने अपनी कई परतों वाली रक्षा प्रणालियों की विफलता को स्वीकार करते हुए ज़ोर देकर कहा कि इज़रायल ईरान के मिसाइलों के सामने हार गया है और उसे तुरंत युद्ध समाप्त करना चाहिए।
(last modified 2025-06-15T10:37:28+00:00 )
Jun १५, २०२५ १६:०६ Asia/Kolkata
  • इस्राइली अख़बार हाआरेत्ज़

पार्स टूडे - ज़ायोनी शासन के एक मीडिया ने ईरान के मिसाइलों के सामने अपनी कई परतों वाली रक्षा प्रणालियों की विफलता को स्वीकार करते हुए ज़ोर देकर कहा कि इज़रायल ईरान के मिसाइलों के सामने हार गया है और उसे तुरंत युद्ध समाप्त करना चाहिए।

जायोनी अख़बार हाआरेत्ज़ ने ईरानी मिसाइलों के सामने अपनी वायु रक्षा प्रणालियों की विफलता को स्वीकार किया और क़ाबिज़ शासन से तुरंत अपनी सैन्य दादागीरी और युद्ध भड़काने की कार्रवाई को समाप्त करने का आग्रह किया।

हाआरेत्ज़ ने लिखा: "इज़रायल की वायु रक्षा प्रणालियाँ ईरान के उन्नत मिसाइलों का मुकाबला करने में विफल रही हैं। इज़रायली सेना और सरकार के कमांडरों को सबक लेना चाहिए और बेहद कठिन और अवांछित घटनाक्रम से बचने के लिए युद्ध को रोकना चाहिए।" MM