डॉ. पिज़िश्कियान: ज़ायोनी शासन मानवीय, क़ानूनी या अंतर्राष्ट्रीय नियमों में से किसी का भी पालन नहीं करता
https://parstoday.ir/hi/news/daily_news-i138878-डॉ._पिज़िश्कियान_ज़ायोनी_शासन_मानवीय_क़ानूनी_या_अंतर्राष्ट्रीय_नियमों_में_से_किसी_का_भी_पालन_नहीं_करता
पार्स टुडे - ईरान के राष्ट्रपति ने कहा: "यदि जायोनी शासन की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयाँ जारी रहती हैं, तो जवाब और करारे और सख़्त होंगे
(last modified 2025-06-15T10:46:02+00:00 )
Jun १५, २०२५ १६:१४ Asia/Kolkata
  • ईरान के राष्ट्रपति डॉ. पिज़िश्कियान
    ईरान के राष्ट्रपति डॉ. पिज़िश्कियान

पार्स टुडे - ईरान के राष्ट्रपति ने कहा: "यदि जायोनी शासन की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयाँ जारी रहती हैं, तो जवाब और करारे और सख़्त होंगे

पार्स टूडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डॉ. पिज़िश्कियान ने रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कई वरिष्ठ कमांडरों और ईरानी नागरिकों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए जायोनी शासन के आक्रमणों के विरुद्ध डटे रहने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा: "ये घटनाएँ एक बार फिर साबित करती हैं कि जायोनी शासन मानवीय, कानूनी या अंतर्राष्ट्रीय किसी भी नियम का पालन नहीं करता।"

 

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों द्वारा जायोनी शासन के अपराधी कार्यों को समर्थन देने की आलोचना करते हुए कहा: "जिस प्रकार ईरान के सशस्त्र बलों ने अब तक उचित और मजबूत जवाबी हमले किये हैं  यदि जायोनी शासन की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयाँ जारी रहती हैं, तो जवाब और सख्त और गंभीर होंगे। MM