Jan १९, २०२२ ११:०४ Asia/Kolkata

क़िश्म ईरान का एक बहुत ही सुन्दर द्वीप है। इस द्वीप में बहुत से लोग घूमने- फिरने और सैर- सपाटे के लिए जाते हैं।

यहां बहुत अधिक प्राकृतिक सुन्दरता है इस प्रकार से कि हज़ारों नहीं बल्कि लाखों ईरानी और ग़ैर ईरानी पर्यटक इसकी सुन्दर प्रकृति का आनंद निकट से लेने के लिए प्रतिवर्ष वहां जाते हैं।

क़िश्म द्वीप को मध्यपूर्व में प्राकृतिक सुन्दरताओं का द्वीप समझा जाता है। यहां प्राकृतिक सुन्दरता की जो चीज़ों हैं वे बहुत ही सुन्दर, अनुपम और अनोखी हैं।

सितारगान नाम का एक दर्रा है जो क़िश्म द्वीप के सात अजाएबों में से एक है। इसकी प्राचीनता का संबंध 20 लाख साल से अधिक है। इसे देखकर हर देखने वाले की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।

हेरा के जंगल, नाज़ द्वीप, ख़रबस गुफा और पुर्तगालियों का किला आदि क़िश्म द्वीप के कुछ पर्यटन आकर्षण व स्थल हैं।

 

टैग्स