ईरानी राष्ट्रपति के सहायकः इस्लामी गणतंत्र ईरान शिया और सुन्नी छात्रों के बीच किसी प्रकार के भेदभाव से काम नहीं लेता है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i136872-ईरानी_राष्ट्रपति_के_सहायकः_इस्लामी_गणतंत्र_ईरान_शिया_और_सुन्नी_छात्रों_के_बीच_किसी_प्रकार_के_भेदभाव_से_काम_नहीं_लेता_है
पार्सटुडे- धार्मिक मामलों में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के विशेष सहायक व सलाहकार ने कहा है कि इस्लामी व्यवस्था में शिया और सुन्नी छात्रों के बीच कोई भेदभाव व अंतर नहीं है।
(last modified 2025-02-19T05:44:12+00:00 )
Jan ०६, २०२५ १२:४० Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्रपति के सहायकः इस्लामी गणतंत्र ईरान शिया और सुन्नी छात्रों के बीच किसी प्रकार के भेदभाव से काम नहीं लेता है
    ईरानी राष्ट्रपति के सहायकः इस्लामी गणतंत्र ईरान शिया और सुन्नी छात्रों के बीच किसी प्रकार के भेदभाव से काम नहीं लेता है

पार्सटुडे- धार्मिक मामलों में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के विशेष सहायक व सलाहकार ने कहा है कि इस्लामी व्यवस्था में शिया और सुन्नी छात्रों के बीच कोई भेदभाव व अंतर नहीं है।

क़ौमों और धार्मिक मामलों की परिषद के प्रमुख सैय्यद महमूद ने ईरान के उत्तर में स्थित गुलिस्तान प्रांत के गुंबदेकाउस के धार्मिक छात्रों के मध्य कहा कि ईरानी समाज विशेषकर जवान नस्ल जितना अधिक क़ुरआन और ईश्वरीय शिक्षाओं से अवगत होगी दुश्मनों के षडयंत्रों से उसे उतना कम नुकसान होगा।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार गुंबदेकाउस में इस्लामी सेन्टर के प्रमुख अब्दुस्सात क़रे बाश ने भी कहा कि ईरान की वर्तमान सरकार द्वारा अहले सुन्नत के प्रतिभाशाली व योग्य व्यक्तियों का चयन और उन्हें सरकारी पदों पर रखना एक सकारात्मक है। उन्होंने विभिन्न धर्मों और क़ौमों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों की योग्यताओं से अधिक से अधिक लाभ उठाये जाने पर बल दिया।

गुंबदेकाउस में इस्लामी सेन्टर के प्रमुख ने इसी प्रकार गुलिस्तान प्रांत में अहले सुन्नत की एक हज़ार मस्जिद होने की सूचना दी और कहा कि इस प्रांत में अहले सुन्नत के धार्मिक छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे प्रबंध किये गये हैं। MM