ईरान का शक्ति प्रदर्शन, संवेदनशील केंद्रों की रक्षा के लिए नये और अज्ञात डिफ़ेंस सिस्टम्स का परीक्षण
-
ईरान का शक्ति प्रदर्शन, संवेदनशील केंद्रों की रक्षा के लिए नये और अज्ञात डिफ़ेंस सिस्टम्स का परीक्षण
पार्सटुडे- ईरान के संयुक्त एयर डिफ़ेंस बेस के कमांडर ने एलान किया है कि सेना और आईआरजीसी की एयर डिफ़ेंस इकाइयों को संवेदनशील केंद्रों के पास नये सिस्टम्स के साथ तैनात किया गया है और अगले कुछ दिनों में होने वाले एयर डिफ़ेंस सिस्टम के सैन्य अभ्यास के दौरान इन का प्रयोग किया जाएगा और इन्हें सशस्त्र बलों के हवाले किया जाएगा।
ब्रिगेडियर जनरल "क़ादिर रहीमज़ादेह" ने रेडियो और टेलीवीजन संस्था आईआरआईबी से बात करते हुए विस्तृत वार्षिक योजनाओं के आधार पर देश के अंदर स्थानीय स्तर पर संयुक्त वायु रक्षा अभ्यास के आयोजन पर रोशनी डाली और कहा: "यह अभ्यास अगले कुछ दिनों में आयोजित किया जाएगा जिसमें सशस्त्र बल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा।
पार्सटुडे के अनुसार, ईरान के संयुक्त वायु रक्षा बेस के कमांडर ने ज़ोर दिया: रक्षा इकाइयों का अभ्यास व्यापक होगा और सुरक्षा मुद्दों की गोपनीयता का ख़याल रखते हुए और दुश्मनों को हैरान व परेशान कर देने के सिद्धांत पर अमल करते हुए इसका केवल एक छोटा सा हिस्सा ही मीडिया कवर क सकेगा।
ईरान के सशस्त्र बलों की शक्ति के प्रदर्शन का अभ्यास, जो कल रविवार को शुरू हुआ, दो महीने तक जारी रहेगा और देश के आसमान, ज़मीन और समुद्र में यह अभ्यास आयोजित होगा। (AK)
कीवर्ड्ज़: ईरान, सैन्य अभ्यास, सेना, आईआरजीसी
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए