चाभियाँ जिनकी उम्र इज़राइल से अधिक हैः तेहरान में पिकासो की कलाकृतियों की प्रदर्शनी  
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i137536-चाभियाँ_जिनकी_उम्र_इज़राइल_से_अधिक_हैः_तेहरान_में_पिकासो_की_कलाकृतियों_की_प्रदर्शनी
पार्स टुडे - चाभियाँ जिनकी उम्र इज़राइल से अधिक है, प्रदर्शनी तेहरान में आयोजित की गई।  
(last modified 2025-02-28T10:26:09+00:00 )
Feb २७, २०२५ १५:३१ Asia/Kolkata
  • चाभियाँ जिनकी उम्र इज़राइल से अधिक हैः तेहरान में पिकासो की कलाकृतियों की प्रदर्शनी  

पार्स टुडे - चाभियाँ जिनकी उम्र इज़राइल से अधिक है, प्रदर्शनी तेहरान में आयोजित की गई।  

'चाभियाँ जिनकी उम्र इज़राइल से ज़्यादा है' प्रदर्शनी 19 फ़रवरी से तेहरान के समकालीन फ़िलिस्तीनी कला संग्रहालय में शुरू हुई और 20 मार्च तक जारी रहेगी। पार्स टुडे के मुताबिक़ यह प्रदर्शनी फ़ोटोग्राफ़र वहब रामज़ी की उन तस्वीरों की है जो उन्होंने लेबनान में फ़िलिस्तीनियों के चार शरणार्थी शिविरों की खींची हैं। यह तस्वीरें उन लोगों की ज़िंदगी की कहानी सुनाती हैं जो इन शिविरों में रहते हैं और उस दिन की उम्मीद में अपने घरों की चाभियाँ संभाल कर रखे हुए हैं जब वे फ़िलिस्तीन में अपने घर वापस लौट सकेंगे।  

ईरान के इस्लामी संस्कृति और मार्गदर्शन मंत्रालय में कला मामलों की डायरेक्टर नादेरेह रेज़ाई ने इस प्रदर्शनी का दौरा करते हुए कहा: यह प्रदर्शनी "इंसान" और "उम्मीद" दो मुद्दों को दर्शाती है; ये ऐसी कल्पनाएँ हैं जो गहरे अर्थ और बड़ी चिंता को साथ लेकर आती हैं।  

एक अन्य खबर यह है कि पिकासो की कलाकृतियों की प्रदर्शनी तेहरान के समकालीन कला संग्रहालय में आयोजित की जाएगी।  

इस प्रदर्शनी में स्पेनिश कलाकार पैब्लो पिकासो की अलग अलग कालखंडों की 60 से अधिक कलाकृतियाँ रखी जाएंगी। जिनमें "टोरोमाकिया" या "बुलफाइटिंग आर्ट" श्रृंखला की 26 एक्वाटिंट कलाकृतियाँ भी हैं, जो अब तक ईरान में प्रदर्शित नहीं की गई हैं। ये कलाकृतियाँ पिकासो की अन्य उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ 5 मार्च से तेहरान के समकालीन कला संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएंगी।