बक़ाई: हमें गर्व है कि ईरानी नौरोज़ अब विभिन्न देशों द्वारा मित्रता और शांति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है
-
बक़ाई: हमें गर्व है कि ईरानी नौरोज़ अब विभिन्न देशों द्वारा मित्रता और शांति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है
पार्सटुडे- इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तुर्किए के राष्ट्रपति के बयान की ओर इशारा किया कि नौरोज़ तुर्क भाषी लोगों के लिए भी उत्सव का दिन है, कहा: ये बयान नौरोज़ के महान संदेश की गहराई और समृद्धि का संकेत हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने एक्स सोशल नेटवर्क पर लिखा: नौरोज़ की जड़ें ईरान की प्राचीन सभ्यता में निहित हैं और यह त्योहार लंबे समय से ईरानी पठार में मनाया जाता रहा है।
पार्सटुडे के अनुसार, श्री बक़ाई ने कहा: पूरे इतिहास में, यह शुभ त्योहार और बेहतरीन परंपरा विभिन्न देशों में फैल गयी, और आज यह कई देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत के रूप में दोस्ती, शांति और एकजुटता का प्रतीक है।
इस संदेश में, उन्होंने जोर देकर कहा: हमें गर्व है कि ईरानी नौरोज़ अपने भव्य मानवीय और सांस्कृतिक संदेश के कारण तुर्क, अरब, कुर्द, बलूच, तुर्कमेन और उज़बेक सहित कई देशों और जातियों द्वारा मनाया जाता है, और इसने पूरब से पश्चिम एशिया और उससे आगे के व्यापक क्षेत्र में जातियों और राष्ट्रों के बीच मानवीय, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत किया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा: जैसा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा था: संघर्ष, विभाजन और विवादों से भरी हमारी दुनिया में नौरोज़ एक अनमोल उपहार है, नौरोज़ पीढ़ियों और समुदायों के बीच पड़ोसीपन, मेल-मिलाप और एकजुटता को बढ़ावा देता है। (AK)
कीवर्ड्ज़: ईरान, नौरोज़
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए