ईरानी महिला बनी तुर्किए में महिला फ़ेस्टिवल की जज / ट्रम्प के खिलाफ स्पेनिश स्क्रिप्ट राइटर: आप एक आपदा हैं!
-
दाएं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प बाएं: स्पेनिश निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर और निर्माता पेड्रो अल्मोडोवर कैबेलेरो
पार्सटुडे - एक स्पेनिश निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर और निर्माता ने ट्रम्प की आलोचना करते हुए कहा: आप इतिहास में एक आपदा के तौर पर याद किए जाएंगे।
पार्सटुडे के अनुसार, स्पेनिश निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर और निर्माता पेड्रो अल्मोडोवर कैबेलेरो को सोमवार को लिंकन सेंटर के फिल्म संस्थान द्वारा 50वां वार्षिक चैपलिन पुरस्कार प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा: मुझे शक है कि क्या ऐसे देश में आना उचित है जिसे एक आत्ममुग्ध व्यक्ति चलाता है, जो मानवाधिकारों का सम्मान नहीं करता।
अल्मोदोवार ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा: आप इतिहास में इंसानियत को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाने वालों में से एक के रूप में जाने जाएंगे। आप इतिहास में एक आपदा के रूप में जाने जायेंगे।
"जीन हैज" डाक्युमेंट्री इटली भेजी जाएगी
अली रज़ा जमाली अखवान द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित डाक्युमेंट्री फिल्म "जीन हैज" को ट्रैस सिनेमैटोग्राफिक फिल्म महोत्सव (Tracce cinematografiche Film Fest) के 14वें संस्करण में शामिल किया गया।
यह फ़िल्म फ़ेस्टिवल 1 से 6 जुलाई तक रोम, इटली में आयोजित किया जाएगा।
फिल्म "जीन हैजे" सामाजिक जागरूकता श्रेणी में अन्य फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है।
कान्स 2025 के जूरी मिंबर्स का परिचय
अमेरिकी अभिनेत्री हैली बेरी, भारतीय फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया, इतालवी अभिनेत्री अल्बा रोहरवाचर, फ्रांसीसी-मोरक्कन लेखिका लीला सुलेमानी, कांगो के फिल्म निर्माता और निर्माता दियोदो हम्मादी, कोरियाई फिल्म निर्माता हांग सांग-सू, मैक्सिकन फिल्म निर्माता कार्लोस रेयागदास और अमेरिकी अभिनेता जेरेमी स्ट्रॉन्ग इस वर्ष के महोत्सव जूरी के मेंबर होंगे। 87वां कान फिल्म महोत्सव 13 से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा।
ईरानी महिला बनी तुर्किए की महिला फ़ेस्टिवल की जज
निर्देशक, अंतर्राष्ट्रीय वितरक और सिनेमा निर्माता मरियम बहरुल ऊलूमी, तुर्कि में अंतर्राष्ट्रीय महिला फिल्म निर्माता महोत्सव (International Women Filmmakers Festival) में जज के रूप में भाग ले रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला फ़िल्म निर्माता महोत्सव, तुर्की महिला निर्देशक संघ द्वारा 2015 से आयोजित किया जाने वाला एशियाई महोत्सव है, जो तुर्किए के इज़मीर शहर में महिलाओं द्वारा बनाई गई फीचर फिल्मों, शार्ट फिल्मों, एनिमेशन और फ़िल्मों पर केंद्रित है।
शार्ट फिल्म "ट्रेस" फ्रांसीसी महोत्सव में शामिल
मुस्तफ़ा अल-अलामी द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म "फुटप्रिंट्स" ने अपनी ताज़ा वैश्विक उपस्थिति में, फ्रांस में 27वें ट्रेस कोर्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Très Court International Film Festival) के चयनित वर्ग में जगह बनाई। यह फ़ेस्टिवल 6 से 15 जून, 2025 तक फ्रांस में तथा एक साथ विश्व भर के दर्जनों अन्य देशों में आयोजित किया जाएगा। (AK)
कीवर्ड्ज़: ईरान, ईरानी कल्चर, फ़िल्म, शार्ट फ़िल्म, डाक्युमेंट्री फ़िल्म
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए