ईरान और रूस भविष्य की टेक्नालाजीज़ के रास्ते, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई, क्वांटम और फोटोनिक्स में सहयोग
-
दाएं: विज्ञान, टेक्नालाजी और नालेज बेस्ड अर्थव्यवस्था के लिए ईरान के उप उपराष्ट्रपति हुसैन अफ़शीन। बाएं: विज्ञान और टेक्नालाजी के लिए रूसी राष्ट्रपति के विशेष सहायक आंद्रेई फुर्सेंको
पार्सटुडे - ईरान के उपराष्ट्रपति ने कहा: ईरानी सरकार का विशेष ध्यान उभरती टेक्नालाजीज़ और नालेज बेस्ड पर है, विशेष रूप से क्वांटम और फोटोनिक्स के क्षेत्र में, और वह इस क्षेत्र में रूस के साथ संयुक्त सहयोग में रुचि रखती है।
विज्ञान और टेक्नालाजीज़ के लिए रूसी राष्ट्रपति के विशेष सहायक आंद्रेई फुर्सेंको ने जो एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान की यात्रा पर आए थे, विज्ञान, टेक्नालाजीज़ और नालेज बेस्ड इकोनामी के लिए ईरान के उपराष्ट्रपति हुसैन अफ़शीन से मुलाकात की और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई, विकसित टेक्नालाजीज़ और विभिन्न उद्योगों में उनका उपयोग करने के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
पार्सटुडे के अनुसार, साइंस एवं टेक्नालाजी के लिए ईरान के उपराष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति के साइंस एवं टेक्नालाजी के विशेष सहायक के साथ बैठक में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई के क्षेत्र में ईरान की क्षमताओं का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा: क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में कंप्यूटिंग ढांचे में कम निवेश करने के बावजूद, ईरान एक वर्ष से भी कम समय में उपयुक्त संरचना बनाने और इस क्षेत्र में बहुत सक्षम मानव संसाधन को प्रशिक्षित करने में सक्षम रहा है।
अफ़शीन ने विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई विशेषज्ञों के बीच संचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई में न केवल प्रोग्रामर विशेषज्ञ उपयोगी होते हैं, बल्कि विभिन्न प्रौद्योगिकियों और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई विशेषज्ञों के बीच मध्यस्थ की भी आवश्यकता होती है।
रूसी राष्ट्रपति के साइंस एवं टेक्नालाजी के विशेष सहायक ने भी ईरान के साथ सहयोग के प्रस्तावों का स्वागत किया और आज की दुनिया में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए कहा: जटिल समस्याओं को सुलझाने और प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।
रूसी राष्ट्रपति के विशेष सहायक आंद्रेई फुर्सेंको ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई आजकल चर्चा का विषय बन गई है, कहा: यदि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस या एआई का सही ढंग से और सावधानीपूर्वक योजना के साथ उपयोग किया जाए, तो यह कई चुनौतियों पर विजय पा सकती है और मौजूदा समस्याओं के लिए अभिनव समाधान प्रदान कर सकती है। (AK)
कीवर्ड्ज़: ईरान, रूस, साइंस, टेक्नालाजी, विज्ञाान
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए