ईरान और ताजिकिस्तान "एक दूसरे का दूसरा घर" हैं, आर्थिक एवं ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i138400-ईरान_और_ताजिकिस्तान_एक_दूसरे_का_दूसरा_घर_हैं_आर्थिक_एवं_ऊर्जा_सहयोग_बढ़ाने_पर_ज़ोर
पार्सटुडे - ईरान के उपराष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और ताजिकिस्तान एक दूसरे का दूसरा घर हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और ऊर्जा संबंधों के विकास पर ज़ोर दिया और कहा: द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के मार्ग में कोई बाधा नहीं है।
(last modified 2025-05-11T08:53:08+00:00 )
May ०९, २०२५ ०७:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान और ताजिकिस्तान
    ईरान और ताजिकिस्तान

पार्सटुडे - ईरान के उपराष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और ताजिकिस्तान एक दूसरे का दूसरा घर हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और ऊर्जा संबंधों के विकास पर ज़ोर दिया और कहा: द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के मार्ग में कोई बाधा नहीं है।

पार्सटुडे के अनुसार, ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रज़ा आरिफ़ ने बुधवार को ताजिकिस्तान के ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्री दलेर जुमा से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा: दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हो सकती हैं और दोनों देशों के अधिकारियों की इच्छा से, सभी क्षेत्रों में सहयोग विकसित करने का आधार है।

ईरान के उपराष्ट्रपति ने दक्षिणी ईरान के फार्स प्रांत की राजधानी शीराज़ में आयोजित ईरान-ताजिकिस्तान संयुक्त सहयोग आयोग की 17वीं बैठक के परिणामों का सकारात्मक मूल्यांकन करते हुए, हुए समझौतों को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उप राष्ट्रपति श्री मोहम्मद रज़ा आरिफ़ ने ईरान और ताजिकिस्तान के निजी क्षेत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करना भी महत्वपूर्ण क़रार दिया और कहा कि विशेष रूप से आर्थिक, वाणिज्यिक, औद्योगिक, तकनीकी और इंजीनियरिंग सेवाओं, पर्यटन और वैज्ञानिक और शैक्षिक क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत है।

श्री दलेर जुमा ने दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए संयुक्त आयोग के 17वें सत्र की ईरान द्वारा मेजबानी के लिए भी सराहना की और ताजिकिस्तान की विदेश नीति में ईरान की विशेष स्थिति पर ज़ोर दिया।

ईरान और ताजिकिस्तान के बीच व्यापार आदान-प्रदान की मात्रा में वृद्धि को याद करते हुए, ताजिकिस्तान के ऊर्जामंत्री ने कहा: दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए संयुक्त आयोग में बहुत अच्छे समझौते हुए, जो द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं। (AK)

 

कीवर्ड्ज़: ईरान इकोनामी, ताजिकिस्तान, ऊर्जा, फ़ार्स,

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।