ईरानी जूडो खिलाड़ियों के नाम ट्यूनीशिया में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक रहा
-
ट्यूनीशिया में ईरानी जूडो खिलाड़ियों के नाम एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक
पार्स टुडे – ईरान की राष्ट्रीय जूडो टीम ने अफ्रीका कप में सफ़ल व अच्छा प्रदर्शन के साथ अपना अभियान समाप्त किया।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ट्यूनीशिया की मेज़बानी में और 29 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ आयोजित अफ्रीका कप प्रतियोगिताओं में ईरानी जूडो खिलाड़ियों ने वरिष्ठ वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
81 किलोग्राम से कम भार वर्ग में इलियास परहेज़गार ने मिस्र, बेलारूस और रोमानिया के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और अंतिम मुकाबले में ताजिकिस्तान के प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मोहम्मदपोरिया बनाइयान ने जॉर्डन, रूस और मिस्र के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन अंतिम मुकाबले में मिस्र के प्रतिनिधि से हारकर रजत पदक प्राप्त किया।
इसी तरह 90 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अमीरअब्बास चोपान सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद इस चरण में हार गए लेकिन कांस्य पदक मुकाबले में ताजिकिस्तान के जूडो खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 100 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अलीरेज़ा निकसरश्त सेमीफाइनल तक पहुंचने के बावजूद पदक जीतने में सफल नहीं हो सके।
इससे पहले भी ईरान की जूनियर टीमों ने इन्हीं प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते थे जो विभिन्न आयु वर्गों में ईरानी जूडो की निरंतर प्रगति को दर्शाता है। mm