"2026 शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में ईरानी दल की ध्वजवाहक बनी एक महिला"
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143238-2026_शीतकालीन_ओलंपिक_के_समापन_समारोह_में_ईरानी_दल_की_ध्वजवाहक_बनी_एक_महिला
पार्सटुडे- इटली की मेज़बानी में 17 दिनों की प्रतिस्पर्धा के बाद शीतकालीन ओलंपिक खेलों 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सदफ़ सावेह शमशकी ईरानी दल की ध्वजवाहक थीं।
(last modified 2026-03-09T14:18:36+00:00 )
Feb २३, २०२६ १३:१८ Asia/Kolkata
  • "सदफ़ सावेह शमशकी बनीं ईरानी दल की ध्वजवाहक"

पार्सटुडे- इटली की मेज़बानी में 17 दिनों की प्रतिस्पर्धा के बाद शीतकालीन ओलंपिक खेलों 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सदफ़ सावेह शमशकी ईरानी दल की ध्वजवाहक थीं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार शीतकालीन ओलंपिक अंततः समाप्त हो गया और शीतकालीन ओलंपिक के इतिहास में पहली बार दो मशालें एक साथ इटली के दो अलग-अलग शहरों मिलान और कोर्टिना डी'अम्पेज़ो में बुझाई गईं। शीतकालीन ओलंपिक के इस संस्करण के अंत में नॉर्वे का दल 18 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ चैंपियन बनने में सफ़ल रहा।

 

हर वर्ष की तरह समापन समारोह के प्रमुख तत्वों में से एक भाग लेने वाले देशों के ध्वजाओं की परेड थी जिसमें ईरान की महिला अल्पाइन स्कीइंग प्रतिनिधि सदफ़ सावेह शमशकी ने ईरानी दल की ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। mm