विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप - मिस्र; ईरान के लिए 110 किलोग्राम वर्ग में छह स्वर्ण और रजत पदक
पार्स टुडे – अबुलफज़्ल ज़ारे और फ़रहाद क़ुलीज़ादे, ईरान के भारोत्तोलन प्रतिनिधियों ने 110 किलोग्राम वर्ग में विश्व युवा चैंपियनशिप में पहला और दूसरा स्थान हासिल करके ईरानी कारवां के लिए एक स्वर्णिम दिन बना दिया।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र देश में चल रही विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 110 किलोग्राम वर्ग में ईरान के प्रतिनिधि अबुलफज़ल ज़ारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में पहले 172 किलोग्राम का भार उठाया, दूसरे प्रयास में असफल रहे, लेकिन तीसरे प्रयास में 180 किलोग्राम लगाकर पहले स्थान पर बने रहे। ज़ारे ने क्लीन एंड जर्क में भी बिना किसी गलती के अपना प्रदर्शन जारी रखा और 204, 209 और 220 किलोग्राम के भार को सफलतापूर्वक उठाकर एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे उन्होंने कुल 400 किलोग्राम के साथ शानदार ढंग से विश्व स्वर्ण पदक जीता।
इसी तरह ईरान के दूसरे प्रतिनिधि फ़रहाद कुलीज़ादे ने भी 110 किलोग्राम वर्ग में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और विश्व उप-चैंपियन बने। उन्होंने स्नैच में अपने सभी तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और 179 किलोग्राम के रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कुलीज़ादे ने क्लीन एंड जर्क में 203 और 208 किलोग्राम के भार उठाए लेकिन तीसरे प्रयास में 216 किलोग्राम का भार नहीं उठा सके और अंततः कुल 387 किलोग्राम के साथ इस वर्ग का रजत पदक प्राप्त किया। MM