ईरानी महिला फुटसल टीम की क़िर्क़िज़िस्तान के खिलाफ़ गोलों की बारिश के साथ जीत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i144612-ईरानी_महिला_फुटसल_टीम_की_क़िर्क़िज़िस्तान_के_खिलाफ़_गोलों_की_बारिश_के_साथ_जीत
पार्स टुडे – ईरानी महिला राष्ट्रीय फुटसल टीम ने क़िर्क़िज़िस्तान के खिलाफ़ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।
(last modified 2026-06-28T12:11:38+00:00 )
Jun २६, २०२६ १६:१८ Asia/Kolkata
  • ईरानी महिला फुटसल टीम
    ईरानी महिला फुटसल टीम

पार्स टुडे – ईरानी महिला राष्ट्रीय फुटसल टीम ने क़िर्क़िज़िस्तान के खिलाफ़ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।

पार्स टुडे के अनुसार ईरानी महिला राष्ट्रीय फुटसल टीम ने CAFA 2026 चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में, जो ताजिकिस्तान के दुशांबे शहर में आयोजित किया जा रहा है, किर्गिस्तान का सामना किया और शानदार प्रदर्शन के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया। ईरान इस प्रतियोगिता की मौजूदा चैंपियन है।

 

इसके अलावा ईरान की 'मरयम सैयद' को ईरान-किर्गिस्तान मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

 

ईरानी महिला राष्ट्रीय फुटसल टीम ने इस जीत के साथ अपने खिताब की रक्षा के मार्ग पर पहला कदम शानदार ढंग से रखा और उच्च मनोबल के साथ CAFA प्रतियोगिता में अपने अगले मैचों के लिए तैयार होगी। mm