जनरल क़आनी: इराक़ में क्रांति के शहीद नेता का अंतिम संस्कार, इंतेक़ाम की रेड लाइन को और अधिक स्पष्ट करेगा
-
आईआरजीसी की कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल इस्माइल क़आनी
पार्स टुडे – इस्लामी क्रांति रक्षक दल (सेपाह) की कुद्स फोर्स के कमांडर ने एक संदेश में ज़ोर दिया: "इराक़ में क्रांति के शहीद नेता के पवित्र पार्थिव शरीर का अभूतपूर्व अंतिम संस्कार, अमेरिकी साजिशों के खिलाफ दोनों राष्ट्रों (ईरान और इराक़) की भींची हुई मुट्ठियों को और अधिक मजबूत करेगा, और खून के बदले की लाल रेखा को और अधिक स्पष्ट करेगा।"
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल इस्माइल क़आनी, आईआरजीसी की कुद्स फोर्स के कमांडर का संदेश इस प्रकार है:
"इस्लामी क्रांति के शहीद नेता के अंतिम संस्कार की माँग और इस ऐतिहासिक घटना के लिए इराक़ी सरकार और राष्ट्र द्वारा व्यापक योजना, दो महान राष्ट्रों, इराक़ और ईरान के बीच आध्यात्मिक संबंधों की गहराई को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करती है।
शहीद सर्वोच्च नेता (रहबर-ए-मुअज़्ज़म-ए-शहीद) का इराक़ के महान लोगों के प्रति समर्थन और प्रिय धार्मिक अधिकार (मरजइयत) का मैदान में आना, शहीद सुलेमानी को इराक़ के बलिदानी युवाओं के साथ दाइश (ISIS) और आक्रामक अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ले गया, जब तक कि अपराधी ट्रंप ने दोनों राष्ट्रों के नायक (शहीद सुलेमानी) और हश्द अल-शाबी (पापुलर मोबइलाज़ेशन फ़ोर्स) के सीनियर कमांडर अबू महदी अल-मुहंदिस को शहीद नहीं कर दिया।
इराक़ में क्रांति के शहीद नेता के पवित्र पार्थिव शरीर का अभूतपूर्व अंतिम संस्कार, शहीद सरदार सुलेमानी और अबू महदी अल-मुहंदिस के भव्य अंतिम संस्कार की तरह, अमेरिकी साजिशों के खिलाफ ईरान और इराक़ की भींची हुई मुट्ठियों को और अधिक मजबूत करेगा, और खून के बदले की लाल रेखा को और अधिक स्पष्ट करेगा।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए