काफ़ा 2026 में किर्गिस्तान के खिलाफ़ ईरानी युवा महिला फुटबॉल टीम की जीत
पार्स टुडे – ईरानी युवा महिला फुटबॉल टीम ने काफ़ा 2026 प्रतियोगिता के अपने तीसरे मैच में किर्गिस्तान के खिलाफ़ जीत हासिल की।
पार्स टुडे के अनुसार ईरानी युवा महिला टीम ने काफा 2026 टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में किर्गिस्तान की राष्ट्रीय टीम का सामना किया और 2-1 से जीत दर्ज की।
मरियम जहाँनजाती की शिष्याओं ने जो इस टूर्नामेंट में मजबूत उपस्थिति और अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से भाग ले रही हैं, अपने पहले मैच में टूर्नामेंट के मेज़बान ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का सामना किया और एक करीबी और शानदार मुकाबले में 3-2 से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया।
ईरानी युवा महिला फुटबॉल टीम ने अपने दूसरे मैच में भी उज़्बेकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का सामना किया। यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा जिससे ईरानी टीम ने एक अंक प्राप्त किया और इस प्रतियोगिता में अपना अपराजित अभियान जारी रखा। mm