ईरान की कराटे टीम ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक जीता और उपविजेता का ख़िताब अपने नाम किया
Aug ०५, २०२६ १८:३४ Asia/Kolkata
मध्य एशिया कराटे प्रतियोगिताएँ 10 से 13 मुर्दाद तक कज़ाकिस्तान में आयोजित हुईं।
ईरान की कराटे टीम ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक जीता और काता वर्ग में चैंपियनशिप तथा कुल मिलाकर उपविजेता का ख़िताब हासिल करके मध्य एशिया कराटे प्रतियोगिताओं में अपना अभियान समाप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं में ईरान की टीम ने काता वर्ग में 7 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप प्राप्त की।
इसके अलावा कुमिते वर्ग में ईरान के तीन प्रतिनिधियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।
ईरान की टीम ने काता और कुमिते के कुल योग में मेज़बान देश कज़ाकिस्तान के बाद उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। mm
टैग्स