"संयुक्त अरब अमीरात ने 15 हज़ार पाकिस्तानी शिया नागरिकों को निष्कासित किया"
-
हज़ार पाकिस्तानी शिया
पार्स टुडे: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हज़ारों पाकिस्तानी शिया नागरिकों को निष्कासित कर दिया है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात ने दसियों हज़ार पाकिस्तानी शिया नागरिकों के निवास परमिट अर्थात रेज़ीडेंसी रद्द कर दिए हैं, उनके बैंक खाते बंद कर दिए हैं और उनकी संपत्तियाँ ज़ब्त कर ली हैं जिससे वे मज़बूरन अपने देश पाकिस्तान लौटने को विवश हो गए हैं।
यह कार्रवाई केवल इन लोगों के निष्कासन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यूएई ने उनकी सारी संपत्तियाँ, बैंक खाते और वह सारी कमाई जो उन्होंने वर्षों की मेहनत और काम से अर्जित की थी, जब्त कर ली और उन्हें व्यावहारिक रूप से खाली हाथ पाकिस्तान वापस भेज दिया।
इसी संदर्भ में पत्रिका 'न्यू लाइन्स' के दक्षिण-पूर्व एशिया संपादक सुरभि गुप्ता ने कहा:
"यूएई ने इस दंडात्मक कार्रवाई में 15 हज़ार पाकिस्तानी शियाओं को निष्कासित किया है जो पिछले दो दशकों से इस फार्स की खाड़ी देश (यूएई) को अपना घर मानते थे।"
उन्होंने आगे कहा: "इनमें से बहुत से निष्कासित लोग उचित रोज़गार की तलाश में यूएई गए थे लेकिन बिना किसी स्पष्टीकरण के उन्हें बाहर निकाल दिया गया। इनमें से कई लोगों ने मुझे बताया कि उन्हें हिरासत में ले जाया गया और बिना उनके पहचान पत्र लौटाए ही विमान से पाकिस्तान भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि यूएई ने उनके बैंक खाते बंद कर दिए हैं।" mm