नईम क़ासिम: प्रतिरोध के होते हुए दुश्मन अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता
-
लेबनान के हिजबुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम
पार्स टुडे – लेबनान के हिजबुल्लाह के महासचिव ने जोर देकर कहा कि प्रतिरोध के अस्तित्व के कारण दुश्मन अपने अहंकार और घमंड के बावजूद अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकता।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के हिजबुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम ने अपने बयान में कहा कि हम क्षेत्र के इतिहास में एक खतरनाक चरण का सामना कर रहे हैं जिसमें इज़राइली दुश्मन ने अमेरिकी सरकार के समर्थन से हम पर हमला किया है।
उन्होंने जोर देकर कहा: "दुश्मन का लक्ष्य हमारे अधिकारों को छीनना, हमारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करना और बलपूर्वक हमारे भविष्य को नष्ट करना है जबकि प्रतिरोध का लक्ष्य भूमि को मुक्त कराना है। दुश्मन चाहे कितना भी अहंकारी क्यों न हो प्रतिरोध के होते हुए वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकता।"
शेख नईम कासिम ने आगे कहा: "लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं है और इज़राइल और अमेरिका के आक्रमण जारी हैं। लेबनान एक ऐसा देश है जिस पर हमला किया गया है और इस देश को अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गारंटी की आवश्यकता है। इज़राइली दुश्मन ने युद्धविराम समझौते का एक भी कदम लागू नहीं किया है और अब तक इसका दस हज़ार से अधिक बार उल्लंघन कर चुका है।"
लेबनान के हिजबुल्लाह के महासचिव ने कहा: "दुश्मन तथाकथित 'ग्रेटर इज़राइल' योजना का एक भी कदम भी हासिल नहीं कर पाया है और यदि दुनिया के सभी जंगली लोग भी उसके साथ खड़े हो जाएँ तो भी वह इसे हासिल नहीं कर सकता।" mm