यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने लाल सागर में एक सऊदी टैंकर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने की सूचना दी।
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i145614-यमन_के_सशस्त्र_बलों_के_प्रवक्ता_ने_लाल_सागर_में_एक_सऊदी_टैंकर_को_बैलिस्टिक_मिसाइल_से_निशाना_बनाने_की_सूचना_दी
यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरी ने आज बुधवार को एक बयान जारी कर घोषणा किया कि इस देश के सशस्त्र बलों ने सऊदी अरब के लिए समुद्री नेविगेशन पर प्रतिबंध लगाने और नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी के समीकरण को स्थापित करने के समुद्री नाकाबंदी के निर्णय के अनुरूप लाल सागर के उत्तर में और यनबू क्षेत्र के सामने सऊदी अरब के स्वामित्व वाले टैंकर वफ़ा को कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया और अल्लाह की कृपा से मिसाइलों ने ठीक लक्ष्य को निशाना बनाया।
(last modified 2026-08-06T05:41:40+00:00 )
Aug ०५, २०२६ १८:०७ Asia/Kolkata
  • यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने लाल सागर में एक सऊदी टैंकर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने की सूचना दी।

यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरी ने आज बुधवार को एक बयान जारी कर घोषणा किया कि इस देश के सशस्त्र बलों ने सऊदी अरब के लिए समुद्री नेविगेशन पर प्रतिबंध लगाने और नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी के समीकरण को स्थापित करने के समुद्री नाकाबंदी के निर्णय के अनुरूप लाल सागर के उत्तर में और यनबू क्षेत्र के सामने सऊदी अरब के स्वामित्व वाले टैंकर वफ़ा को कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया और अल्लाह की कृपा से मिसाइलों ने ठीक लक्ष्य को निशाना बनाया।

इस बयान में कहा गया कि 22 जुलाई को समुद्री नाकाबंदी शुरू होने के बाद से निशाना बनाए गए सऊदी टैंकरों की संख्या 8 और पीछे हटने के लिए मजबूर जहाजों की संख्या 29 तक पहुँच गई है।

यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने घोषणा किया कि उनके सैन्य अभियान लाल सागर के उत्तर में सऊदी अरब के टैंकरों को निशाना बनाने में जारी रहेंगे और तेज किए जाएंगे ताकि इस देश पर सभी समुद्री मार्ग बंद कर दिए जाएं। mm