समाचार सूत्रों ने सऊदी अरब के हमले और यमन की राजधानी सना में कई विस्फोटों की सूचना दी है।
Aug ०५, २०२६ १८:०९ Asia/Kolkata
समाचार सूत्रों ने बताया कि कई भीषण विस्फोटों की आवाज़ ने यमन की राजधानी सना शहर को हिला दिया है।
यमन नेट बेस ने भी घोषणा किया कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों के सना के ऊपर उड़ान भरने के साथ ही कई जोरदार विस्फोटों ने सना को हिला दिया।
इसके अलावा कुछ अरब सूत्रों ने बुधवार सुबह दुबई के जबल अली बंदरगाह और औद्योगिक क्षेत्र में कई विस्फोटों की सूचना दी।
इराक समाचार नेटवर्क ने भी जबल अली औद्योगिक क्षेत्र पर मिसाइल हमले की सूचना दी और बताया कि ये मिसाइलें यमन से दागी गई हैं।
अभी तक इन विस्फोटों का कारण और संभावित हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं है। mm
टैग्स