ज़ायोनी सैनिकों का वेस्ट बैंक में रात्रि आक्रमण / बाशिंदों (सेटलर्स) ने एक मस्जिद में आग लगा दी
-
ज़ायोनी सैनिकों का वेस्ट बैंक (पश्चिमी तट) पर आक्रमण
पार्स टुडे – समाचार सूत्रों ने बताया कि ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने वेस्ट बैंक के क्षेत्रों पर भी आक्रमण किया है।
पारस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीन अल-यौम नेटवर्क ने बताया कि ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने वेस्ट बैंक के दक्षिण में अल-खलील (हिब्रोन) शहर और तफूह बस्ती पर आक्रमण किया।
ज़ायोनी शासन की सेना के सैनिकों ने – जेनिन के पश्चिम में रुम्माना बस्ती पर हमले के दौरान – कई फ़लस्तीनी युवाओं को हिरासत में लिया।
इसी प्रकार, क़ब्ज़ाधारी सैनिकों ने तूबास के दक्षिण में तम्मून बस्ती और तुलकरम के पूर्व में ज़न्नाबा क्षेत्र पर आक्रमण किया।
दूसरी ओर, ज़ायोनी बाशिंदों (अवैध निवासियों) ने – मंगलवार तड़के – फ़लस्तीनी धार्मिक स्थलों और पवित्र स्थानों के ख़िलाफ़ एक नई कार्रवाई में – नाब्लस के उत्तर-पश्चिम में बज़रिया बस्ती में स्थित "नूर अद-दीन ज़ंगी" मस्जिद को आग लगाने का प्रयास किया।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बाशिंदों ने – मस्जिद के दरवाजे तोड़ने का प्रयास करने के बाद – उसके निकट एक कमरे को आग लगा दी, और इससे पहले, उन्होंने मस्जिद पर नस्लवादी नारे भी लिख दिए थे।
फ़िलिस्तीनी वक्फ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने – इस हमले की निंदा करते हुए – इस बात पर ज़ोर दिया कि "मस्जिदों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना – एक खतरनाक और संगठित उत्तेजक कार्रवाई का संकेत है, जिसका उद्देश्य – मुसलमानों की भावनाओं को भड़काना और पवित्र स्थलों का अपमान करना है।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए