ट्रंप: मुद्रास्फीति पर क़ाबू पाने में इतिहास का सबसे ख़राब प्रदर्शन / सैंडर्स: ईरान के खिलाफ़ युद्ध से अमेरिका को 1000 अरब डॉलर का नुकसान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i143838-ट्रंप_मुद्रास्फीति_पर_क़ाबू_पाने_में_इतिहास_का_सबसे_ख़राब_प्रदर्शन_सैंडर्स_ईरान_के_खिलाफ़_युद्ध_से_अमेरिका_को_1000_अरब_डॉलर_का_नुकसान
पार्स टुडे – CNN चैनल ने एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए रिपोर्ट दी कि पिछले 40 वर्षों के देश के इतिहास में सबसे अधिक मुद्रास्फीति उनके कार्यकाल में रही है।
(last modified 2026-05-04T12:45:29+00:00 )
May ०२, २०२६ १६:४४ Asia/Kolkata
  • ट्रंप: मुद्रास्फीति पर क़ाबू पाने में इतिहास का सबसे ख़राब प्रदर्शन / सैंडर्स: ईरान के खिलाफ़ युद्ध से अमेरिका को 1000 अरब डॉलर का नुकसान

पार्स टुडे – CNN चैनल ने एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए रिपोर्ट दी कि पिछले 40 वर्षों के देश के इतिहास में सबसे अधिक मुद्रास्फीति उनके कार्यकाल में रही है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार CNN टेलीविजन ने एक विश्लेषणात्मक और चौंकाने वाली रिपोर्ट में नवीनतम सर्वेक्षणों के परिणामों का खुलासा किया जो दर्शाते हैं कि मुद्रास्फीति और जीवन-यापन की लागत के प्रबंधन में डोनाल्ड ट्रंप का प्रदर्शन न केवल जो बाइडेन से बल्कि जिमी कार्टर से भी कमजोर रहा है – जिनका राष्ट्रपति काल बेलगाम मुद्रास्फीति के कारण बर्बाद हो गया था और सांख्यिकीय रूप से ट्रंप ने एक राष्ट्रपति के लिए 'इतिहास के सबसे खराब आंकड़े' दर्ज किए हैं।

 

आंकड़ों के अनुसार मुद्रास्फीति के मामले में 'शुद्ध प्रदर्शन अनुमोदन' सूचकांक में ट्रंप 49 अंकों के नकारात्मक स्तर पर सबसे ख़राब स्थिति में हैं।

 

सैंडर्स: ईरान के खिलाफ़ युद्ध से अमेरिका को 1000 अरब डॉलर का ख़र्च

 

इसी बीच वरमोंट राज्य के सीनेटर और कांग्रेस के डेमोक्रेट बर्नी सैंडर्स ने ईरान के खिलाफ युद्ध की भारी लागत के आंकड़े प्रकाशित करते हुए खुलासा किया कि यह युद्ध वाशिंगटन को 1000 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर का नुकसान पहुँचाएगा; उनके अनुसार यह पैसा अमेरिकी लोगों के कल्याण पर खर्च किया जा सकता था। सैंडर्स ने फिर अमेरिकी लोगों की आर्थिक स्थिति पर एक तीखा व्यंग्य करते हुए कहा: "युद्ध के लिए हमेशा पैसा है लेकिन आवास, शिक्षा या मेहनतकश वर्ग की जरूरतों के लिए कभी पर्याप्त पैसा नहीं होता।" mm