रूसी सीमा शुल्क : ईरान के साथ व्यापार में 20 प्रतिशत की वृद्धि
पार्स टुडे – रूस के संघीय सीमा शुल्क सेवा के प्रमुख ने घोषणा की: वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार, पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।
पार्स टुडे के अनुसार रूस के संघीय सीमा शुल्क सेवा के प्रमुख वलेरी पिकालियोव ने मास्को में ईरान के राजदूत से मुलाकात में आशा व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच सभी व्यापारिक मार्गों के अधिक सक्रिय होने से, इस वर्ष व्यापार की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी।
पिकालियोव ने ईरान को रूस का रणनीतिक साझेदार बताया तथा विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर सीमा शुल्क के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया।
उन्होंने ईरान और रूस के बीच सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने और व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के लिए रूसी सीमा शुल्क सेवा की तत्परता व्यक्त की।
रूस के संघीय सीमा शुल्क सेवा के प्रमुख ने अपने भाषण के एक अन्य भाग में, ईरानी जनता द्वारा अपने देश की रक्षा को वीरतापूर्ण बताया तथा ईरान के प्रति रूसी सरकार और जनता के समर्थन पर जोर दिया। mm