-
मोदी सरकार के ख़िलाफ़ इंडिया का अविश्वास प्रस्ताव
Jul २६, २०२३ १२:१३कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लुसिव अलायंस यानी इंडिया की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
-
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अमेरिका स्तब्ध!
Jul २६, २०२३ ०९:३३अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि मणिपुर में दो महिलाओं पर निर्वस्त्र वीडियो से अमेरिका स्तब्ध एवं परेशान है और उनका देश न्याय दिलाने के भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन करता है।
-
वीडियो रिपोर्टः मणिपुर हिंसा को लेकर भारतीय संसद में हंगामा जारी, क्या मोदी ने इंडिया को बताया आतंकवादी संगठन?
Jul २५, २०२३ १५:४९भारतीय संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा को लेकर लगातार हंगामा जारी है, जहां विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी से संसद में आकर बयान देने की मांग पर अड़ा हुआ है वहीं केंद्र सरकार इस मांग को मानने से इंकार कर रही है, वहीं मोदी ने मणिपुर पर बोलने के बजाए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर ही सवाल उठा दिए हैं, उनका कहना है कि नाम रखने से कोई इंडिया नहीं हो जाता, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं दिल्ली से हमारे संवादादाता शमशाद काज़मी।
-
जॉन केरी 5 दिवसीय यात्रा पर भारत जा रहे हैं
Jul २५, २०२३ १५:०९जलवायु के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के विशेष राष्ट्रपति दूत जॉन केरी चीन से लौटने के कुछ दिनों बाद मंगलवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं।
-
मणिपुर जल रहा है, बलात्कार हो रहे हैं, मकान जलाए जा रहे हैं, चर्चा जरूरी" कांग्रेस
Jul २५, २०२३ १४:३२मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को नग्न घुमाए जाने के वीडियो पर राष्ट्रीय आक्रोश के बीच महिलाओं पर हिंसा के बारे में बोलने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान की मांग की।
-
भारत ने मिसाइलों से लैस युद्धपोत उपहार में दे दिया
Jul २५, २०२३ ०८:४९भारत ने मिसाइलों से लैस आईएनएस कृपाण युद्धपोत वियतनाम की सेना को उपहार स्वरूप दे दिया है।
-
निचले सदन की कार्यवाही आज भी नहीं चल सकी मगर क्यों?
Jul २४, २०२३ १५:०८मणिपुर में होने वाली हिंसा पर चर्चा कराने की विपक्षी दलों ने मांग की जिसे लेकर हंगामा हुआ और निचले सदन की कार्यवाही आज भी नहीं चल सकी। विपक्ष की मांग है कि नियम 267 के अनुसार सरकार मणिपुर हिंसा के बारे में चर्चा कराये परंतु इसके लिए सरकार तैयार नहीं है। सरकार नियम 176 के अनुसार चर्चा कराना चाहती है।
-
भारत की संसद में मणिपुर के मुद्दे पर ज़ोरदार हंगामा, गृह मंत्री ने कहा सदन में चर्चा के लिए तैयार
Jul २४, २०२३ १३:२२भारत की संसद में मणिपुर में जारी हिंसा और दंगों को लेकर विपक्ष ने ज़ोरदार हंगामा किया जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि वो मणिपुर के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं।
-
भारत के मणिपुर में हिंसा और अराजकता जारी, अमरीका ने जताई चिंता, टीकाकारों ने कहा यह गुजरात दंगों जैसा प्रयोग और प्रधानमंत्री का रवैया अक्षम्य
Jul २४, २०२३ १३:११भारत के मणिपुर राज्य में पिछले ढाई महीने से अधिक समय से ज़ोरदार दंगे हो रहे हैं जिसके बारे में जहां मीडिया का एक तबक़ा यह कह रहा है कि जातीय दंगे हैं वहीं दूसरा तबक़ा इसे योजनाबद्ध संप्रदायिक दंगों का नाम दे रहा है।
-
ज्ञानवापी मस्जिद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सर्वेक्षण की योजना हुई फेल, मणिपुर हिंसा से ध्यान हटाने के लिए बाहर लाया जा रहा है धर्म की राजनीति का जिन!
Jul २४, २०२३ ०९:५५ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि 26 जुलाई शाम 5 बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का कोई एएसआई सर्वेक्षण नहीं होगा। 26 जुलाई तक हाई कोर्ट का आदेश लागू नहीं होगा। इस बीच मस्जिद समिति उच्च न्यायालय का रुख़ करेगी।