-
भारत में हिन्दू मुसलमान के बाद अब पुलिस-पुलिस में आमना-सामना, मोदी के राज्य में भारत की हर दिन बदलती तस्वीर!
Feb २२, २०२३ १५:५५आज तक आपने भारत से आने वाली ख़बरों में हिन्दू मुसलमानों के बीच टकराव की ख़बरों को तो बहुत सुना होगा, लेकिन अब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य की पुलिस के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने लगी है।
-
युद्ध की आग में जलते देशों पर अपनी रोटी सेंकता अमेरिका! आख़िर यूक्रेन के लोग जिसे हीरो समझते थे अब उससे क्यों होते जा रहे हैं नाराज़?
Feb २२, २०२३ ११:५०'अराजकता के बीच भी अवसर है।' सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन ने इस बात को सच साबित कर दिया। 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन की जंग को एक साल हो जाएगा। इससे पहले यानी 20 फरवरी को स्टइलिश चश्मे, डिज़ाइनर ओवरकोट और चमचमाते जूतों में जो बाइडन कीव पहुंच जाते हैं। कीव, उस देश की राजधानी है जो पिछले एक साल से जंग का गवाह बना हुआ है।
-
दुनिया की दो शक्तियों के बीच बढ़ता टकराव, अमेरिकी नीतियों के कारण अब पूरी मानवता पर गहराता संकट!
Feb १९, २०२३ १४:५१अमेरिका की अहंकारी नीतियों के कारण दुनिया के देश तेज़ी से दो भागों में बंटते जा रहे हैं। पहले यह संकट कुछ ही देशों तक सीमित था, लेकिन अब इसने विकराल रूप लेना शुरु कर दिया है। इस समय जो स्थिति है उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अब पूरी मानवता पर ख़तरा मंडराने लगा है।
-
पश्चिमी एशिया में अशांति की सबसे बड़ी वजह इस्राईल, किसी भी अंतर्राष्ट्रीय क़ानून को पैरों तले कुचलने वाले इस अवैध शासन पर क्यों नहीं होती कोई कार्यवाही?
Feb १९, २०२३ १२:२८पश्चिमी एशिया में एक ऐसा अवैध शासन है जो वर्षों से इस पूरे इलाक़े को अशांति की आग में झोंके हुए है। ज़ायोनी शासन के नाम से मौजूद यह अवैध शासन जब चाहता है जहां चाहता है वहां आतंकी कार्यवाही करता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसके गुनाहों की लिस्ट इतनी लंबी होने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ इसके ख़िलाफ़ किसी भी स्तर की गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने से बचता नज़र आता है।
-
दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड की 123 संपत्तियों पर केन्द्र ने किया क़ब्ज़ा, देखिए किन ज़मीनों पर है केन्द्र की नज़र.....
Feb १९, २०२३ ११:४९भारत के केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड की 123 संपत्तियों को जिनमें मस्जिदें, दरगाहें और क़ब्रिस्तान शामिल हैं, अपने क़ब्ज़े में लेने का फ़ैसला किया है।
-
राष्ट्रपति रईसी की चीन यात्रा को लेकर भारतीय मीडिया का ग़लत प्रोपेगंडा, ईरान और भारत के रिश्तों की गहराई गोदी मीडिया की समझ से दूर
Feb १५, २०२३ ११:५६ईरान और भारत के आपसी संबंध कोई आजके नहीं हैं, बल्कि प्राचीन समय से दोनों देशों के बीच एक मज़बूत रिशता रहा है। दोनों देश सदियों से घनिष्ठ सभ्यतागत संबंध रखते हैं। लेकिन दुनिया की कुछ शक्तियां ऐसी हैं कि जो इन दोनों दोस्त देशों के बीच हमेशा फूट डलवाने की साज़िश रचती रहती हैं। अब इन साज़िशों में भारतीय मीडिया का वह हिस्सा भी शामिल हो गया है कि जिसे गोदी मीडिया के नाम से जाना जाता है।
-
भारत में बुल्डोज़र के नीचे कुचलता और आग में जलता न्याय, सरकार के साथ मिलकर सत्ता के सुख का आनंद लेने वाले न्यायधीशों इंसाफ़ की उम्मीद करना बेकार!
Feb १४, २०२३ १६:०२भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर देहात ज़िले के रूरा थाना इलाक़े के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक महिला और उसकी बेटी की झोपड़ी में आग लगने की वजह से उसी में जलकर मौत हो गई।
-
ईरान की इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था को गिराने में चार दशक से लगातार नाकाम हो रहा है अमरीका
Feb ११, २०२३ १३:४५ईरान इस साल इस्लामी क्रांति की सफलता की 44वीं वर्षगांठ मना रहा है। अमरीका के चरमपंथी राजनेता जान बोलटन ने एक ज़माने में दावा किया था कि इस्लामी क्रांति की 40वीं सालगिरह से पहले ईरान की सत्ता आतंकी संगठन एमकेओ के हाथ में आ जाएगी।
-
यूरोपीय संघ की संसद के दो सदस्यों की इम्युनिटी समाप्त, विधायिका में भ्रष्टाचार के नए पहलू सामने आए
Feb ०४, २०२३ ११:००यूरोपीय संसद ने गत गुरुवार को दो सांसदों की इम्युनिटी समाप्त कर दी जिन पर रिश्वतख़ोरी का आरोप है। इसके बाद इन दोनों सांसदों से पूछगछ के लिए बेल्जियम की जांच एजेंसियों को छूट मिल गई है।
-
इस्राईल ने बैतुल मुक़द्दस के फ़िलिस्तीनियों की पहचान मिटा देने के लिए एक मंसूबा बनाया, क्या उसे कामयाबी मिली?
Jan २९, २०२३ १७:००तुर्की की समाचार एजेंसी ने एक फ़ीचर रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें यह जायज़ा लिया गया है कि इस्राईल ने फ़िलिस्तीनी युवाओं को उनकी असली पहचान से दूर कर देने के लिए बड़ी जटिल और बहुमुखी योजना बनाई थी मगर अब सवाल यह पैदा होता है कि इस्राईल की यह साज़िश कितनी कामयाब रही। रिपोर्ट में इसी का जायज़ा लिया गया है।