-
भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब क़ानून का नहीं योगी का राज है! सरे-आम लज्जित किए जा रहे प्रदर्शनकारी
Mar ०६, २०२० १७:११विरोध-प्रदर्शन करना किसी भी लोकतांत्रिक देश का मूल अधिकार माना जाता है। इसी विरोध-प्रदर्शन के अधिकार से उस देश की आम जनता में स्वयं के आज़ाद होने का भी एहसास होता है और एक उम्मीद भी होती है कि शायद उनके इस काम से किसी तरह को कोई बदलाव आएगा। लेकिन भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में, जहां अजय सिंह बिष्ट अर्थात योगी आदित्यनाथ की सरकार है वहां विरोध करने पर न केवल सज़ा मिलने लगी है बल्कि सरे-आम प्रदर्शनकारियों को लज्जित किया जा रहा है।
-
सीरिया के इदलिब में शांति, तुर्क राष्ट्रपति का रूस दौरा, सीरियाई राष्ट्र आतंकवाद पर जल्द पाएगा जीत, आख़िर पश्चिमी एशिया की आग में कौन डाल रहा है घी?
Mar ०६, २०२० १४:५५लगातार कई सप्ताह की भीषण झड़पों और बमबारी के बाद इस समय सीरिया के इदलिब में शांति छाई हुई है। वहीं जहां इस शांति का कारण तुर्की की राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान की रूस यात्रा बताई जा रही है वहीं इसे सीरियाई राष्ट्र की आंतकवाद पर होती विजय के तौर पर भी देखा जा रहा है।
-
पुतीन और अर्दोग़ान की शिखर वार्ता में तुर्की की इज़्ज़त बच गई और सैनिक टकराव रुका, सीरियाई सेना ने जो इलाक़े हासिल किए उसके पास रहेंगे, अंकारा वापस आकर अर्दोग़ान के सामने होंगे तीन बड़े संकट!
Mar ०६, २०२० ०६:४६तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान अपने रूसी समकक्ष पुतीन से लंबी वार्ता के बाद सीरिया के इलाक़े इदलिब में संघर्ष विराम की घोषणा करते हैं तो इसका साफ़ मतलब यह है कि इस इलाक़े में यथास्थिति बनी रहेगी यानी सीरियाई सेना उन इलाक़ों में मौजूद रहेगी जिन्हें उसने हालिया दिनों के भीतर आज़ाद कराया है और जिनका क्षेत्रफल लगभग 600 वर्ग किलोमीटर है।
-
इस्राईल से सांठ-गांठ करने वाले अरब, नेतनयाहू की कमज़ोर जीत से ख़ुश न होंः रायुल यौम
Mar ०५, २०२० १३:२२मशहूर अरबी समाचारपत्र रायुल यौम ने अपने एक लेख में लिखा है कि जिन अरब सरकारों ने फ़िलिस्तीन पर अवैध क़ब्ज़ा करने वाली ज़ायोनी शासन के साथ काफ़ी समय से अपने संबंध सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है और जो इस्राईल के संसदीय चुनाव में नेतनयाहू की कमज़ोर जीत से ख़ुश हो रहे हैं, उन्हें ज़्यादा आशावान नहीं रहना चाहिए।
-
पुतीन और अर्दोग़ान की गुरुवार की मुलाक़ात में गर्मजोशी नज़र आने की संभावना नहीं, झुकने पर कौन मजबूर होगा तुर्की या रूस?
Mar ०५, २०२० ०७:३६वार्ता के चार दौर और तीन टेलीफ़ोनी वार्ताएं नाकाम हो जाने के बाद अब गुरुवार को तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान और रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन की मास्को में मुलाक़ात हो रही है जिसमें इदलिब शहर और आसपास के इलाक़ों में जारी लड़ाई के बारे में वार्ता होनी है।
-
चीन को ग़ौर से देखिए! कोरोना की रोकथाम में उसके कौन से क़दम प्रभावी रहे, अन्य देशों के लिए क्या हैं सबक़?
Mar ०४, २०२० ०६:५७अमरीकी थिंक टैंक फ़ारेन अफ़ेयर्ज़ काउंसिल की पत्रिका फ़ारेन अफ़ेयर्ज़ ने एक रिपोर्ट में यह समीक्षा की है कि दुनिया में कोरोना से किस तरह संघर्ष किया जा रहा है और चीन ने इस घातक वायरस को कंट्रोल करने के लिए क्या क़दम उठाए।
-
...तो उनकी लाश को भी बांग्लादेश भेज दो, असम स्थित डिटेंशन कैम्पों में मौत का तांडव
Mar ०३, २०२० १३:५०पिछले साल अक्तूबर में दिहाड़ी मज़दूर दुर्योधन दास, सीतामढ़ी गांव में काम की तलाश में निकले ही थे कि उनका फ़ोन बजा। उन्हें भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम की राजधानी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में आने का निर्देश दिया गया, जहां उनके पिता, 70 वर्षीय फ़ालू दास को “बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति”के कारण भर्ती कराया गया था।
-
सीरियाई शरणार्थियों को मौत के मुंह में झोंक कर अपनी बार्गेनिंग पोज़ीशन मज़बूत करना चाहते हैं अर्दोग़ान?!
Mar ०३, २०२० ११:४३गार्डियन अख़बार ने डैनियल बोफ़ी की रिपोर्ट प्रकाशित की जिसके अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने जब से एलान कर दिया है कि उनका देश यूरोप की ओर बढ़ने वाली सीरियाई शरणार्थियों की लहर को नहीं रोकेगा तब से यूनान की सीमा पर हिंसा शुरू हो गई है।
-
सीरियाई सेना ने सुराक़िब शहर से चरमपंथियों और तुर्क सैनिकों को खदेड़ा, अर्दोग़ान के सैनिक आप्रेशन को बड़ा झटका, इस बड़ी कामयाबी में क्या है हिज़्बुल्लाह और ईरान का रोल?
Mar ०३, २०२० ०७:२७सीरियाई सेना ने इदिलब के इलाक़े में लड़ाई जारी रखते हुए स्ट्रैटेजिक महत्व रखने वाले सुराक़िब शहर को उग्रवादी संगठनों और तुर्क सेना के नियंत्रण से आज़ाद करा लिया जो रणनैतिक मंच पर सीरिया की बड़ी कामयाबी है।
-
अर्दोग़ान की मोहलत समाप्त, सीरियाई सेना एक मीटर भी पीछे नहीं हटी, तुर्की को लगातार लग रहे हैं झटके पर झटके, इदलिब की लड़ाई में बड़ी भूल करने जा रही है अंकारा सरकार
Mar ०२, २०२० ०८:३२इदलिब में युद्ध की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और लगातार ख़तरनाक मोड़ से आगे बढ़कर अधिक ख़तरनाक मोड़ पर पहुंच रही है।