ईरान के विदेश मंत्री के सहायक: "शून्य संवर्धन" प्रस्तावित नहीं है
-
मजीद तख्तरवांची, ईरान के विदेश मंत्री के राजनीतिक सहायक
पार्स टुडे- इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री के राजनीतिक सहायक ने स्पष्ट किया कि "किसी भी स्थिति में शून्य संवर्धन स्वीकार्य नहीं है"। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि संवर्धन एक अनिवार्यता है और ईरान में इसे कभी नज़रअंदाज नहीं किया जाएगा।
मजीद तख्तरवांची ने जापानी समाचार एजेंसी कियोडो के साथ बातचीत में कहा कि संवर्धन हमारे कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन हम संवर्धन की क्षमता और स्तर के मामले में लचीलापन दिखा सकते हैं।
उन्होंने इस बातचीत में स्पष्ट किया कि "हमारे पास ट्रिगर मैकेनिज्म अर्थात स्नैप बैक के बारे में एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि उनके मतानुसार यूरोप के तीन देशों, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी को यह ट्रिगर मैकेनिज्म सक्रिय करने का अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने परमाणु समझौते के दायित्वों का उल्लंघन किया है। MM