वेनेज़ुएला में सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/daily_news-i142228-वेनेज़ुएला_में_सात_दिनों_के_राष्ट्रीय_शोक_की_घोषणा
पार्सटुडे – वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने उन सैनिकों के सम्मान में, जो अमेरिका के इस देश पर हमले के दौरान शहीद हुए, सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
(last modified 2026-01-07T09:58:46+00:00 )
Jan ०७, २०२६ १५:२६ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज
    वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज

पार्सटुडे – वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने उन सैनिकों के सम्मान में, जो अमेरिका के इस देश पर हमले के दौरान शहीद हुए, सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को कहा: उन शहीदों के सम्मान में जिन्होंने 3 जनवरी को अमेरिकी अपराधी सैन्य हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे पवित्र देश की रक्षा की, हमने आधिकारिक तौर पर सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि युवाओं ने वेनेज़ुएला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की रक्षा के लिए अपने जीवन की आहुति दी; हम उन्हें अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

 

हालांकि अमेरिका के हमले में हुए नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है लेकिन काराकास ने रिपोर्ट किया कि कम से कम 24 वेनेज़ुएला के सैनिक अपनी ड्यूटी निभाते हुए इस हमले में शहीद हुए। mm