ट्रम्प ने नेतन्याहू को हरी झंडी दी
-
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू
ट्रम्प ने लेबनान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई के लिए नेतन्याहू को हरी झंडी
पार्स टुडे- ज़ायोनी शासन के मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करने की योजना के विफल होने की स्थिति में लेबनान के ख़िलाफ़ इस शासन की सैन्य कार्रवाई के समर्थन की पुष्टि की है।
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इस शासन की कैबिनेट बैठक में कहा कि अमेरिका हिज़्बुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को समाप्त करने के संबंध में इस्राइल के रुख़ से सहमत है और इस योजना के लागू न होने की स्थिति में इस्राइल द्वारा उठाया गया कोई भी कदम वाशिंगटन के समर्थन में होगा।
इसी दौरान ज़ायोनी शासन के सुरक्षा सूत्रों ने व्यापक अभियान के लिए सेना के अलर्ट पर होने की ख़बर दी है जबकि मीडिया ने बताया कि हिज़्बुल्लाह ने एहतियाती कदम उठाते हुए हथियारों के स्थानांतरण और दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी कम करने जैसी कार्रवाइयाँ की हैं। ये घटनाक्रम फ्लोरिडा में नेतन्याहू और ट्रम्प की मुलाक़ात के बाद और लेबनान की सीमा तथा कब्ज़े वाले इलाक़ों में बढ़ते तनाव के साथ सामने आए हैं। MM