कोलंबिया के ख़िलाफ़ अमेरिका की सैन्य धमकी
-
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो
पार्स टुडे - कोलंबिया के राष्ट्रपति ने वॉशिंगटन के साम्राज्यवादपूर्ण रुख के बारे में चेतावनी दी और अमेरिका द्वारा उनके देश के खिलाफ़ सैन्य धमकी को गंभीर माना। उन्होंने युद्ध को रोकने के लिए कूटनीति की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
गुस्तावो पेट्रो ने कहा कि अमेरिका अन्य देशों को अपने प्रभाव क्षेत्र का हिस्सा मानता है और इसकी सैन्य धमकियाँ वास्तविक हैं। उन्होंने कहा कि तनाव बढ़ने और यहां तक कि विश्व युद्ध के संभावित खतरे को रोकने के लिए कूटनीति को प्राथमिकता दी गई है और इसी दिशा में वह वॉशिंगटन की यात्रा करेंगे।
पहले अमेरिका ने कोलंबिया पर नशीली दवाओं के तस्करी के खिलाफ सहयोग न करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपहरण करने के बाद कोलंबिया के खिलाफ़ धमकियाँ बढ़ा दी थीं। mm