-
वीडियो रिपोर्टः क़ब्रों पर लगे पत्थरों की तरह सजे हज़ारों स्कूली बैग, मासूम ज़िंदगियों से खिलवाड़ करने वाले शैतानों का पहचानें
Jun २९, २०२१ १०:३३सैकड़ों स्कूली बैग जो बचपन की निशानी है, क़ब्रिस्तान में क़ब्रों पर लगे पत्थरों की तरह संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के परिसर में रखे गए हैं, इनमें से हर एक दुनिया छोड़ चुके बच्चों की निशानी है, एक स्कूल का बैग जिसकी जगह स्कूल में खाली है ... संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के मुताबिक़, बड़ों द्वारा थोपी जा रही जंगों ने लाखों बच्चों की ज़िंदगियों को छीन लिया है, सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वर्ष यमन, सीरिया, सूमालिया और अफ़ग़ानिस्तान में सैकड़ों बच्चे युद्ध की भेंट चढ़ गए हैं ...
-
हौसले लड़ते हैं तादाद से क्या होता है, बंदूक़ की नोक के आगे टैंक के पसीने छूट गये,भागने पर मजबूर, इतिहास की पहली घटना...वीडियो
Jun २८, २०२१ १६:१७यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवान आम और हल्के हथियारों से ही सऊदी गठबंधन के सैनिकों और उनकी बक्तरबंद गाड़ियों का डटकर मुक़ाबला कर रहे हैं।
-
भारत में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में छूट, डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिअन्ट का ख़तरा बाक़ी, कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी जारी
Jun २८, २०२१ १५:१०दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना के कम होते मामलों के बीच कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में छूट दी जा रही है, जबकि देश में कोरोना वायरस के डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिअन्ट का ख़तरा बना हुआ है, लोगों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी जारी है।
-
न्यायपालिका प्रमुख की सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात, चुनाव को बताया जनता का कारनामा, चुनाव के बाटकॉट के लिए उकसाने वालों के मुंह पर ज़ोरदार तमांचा
Jun २८, २०२१ १३:३६इस्लामी क्रान्ति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनई ने हालिया संपन्न चुनाव को जनता की भागीदारी का शानदार जलवा बताते हुए कहा कि ईरानी जनता ने बहुत बड़ा कारनामा किया है।
-
इस्राईल के अपराध के संबंध में लोगों में जागरुकता से अमरीका घबाराया, 92 वेबसाइटें ब्लॉक कीं, फ़्रीडम ऑफ़ स्पीच के दावे की खुली पोल
Jun २८, २०२१ १३:०९बैरूत में 20 चैनलों और वेबसाइटों के बड़े अधिकारियों ने बैठक में, फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता और प्रतिरोध की समर्थक साइटों को ब्लॉक करने की अमरीकी शासन की कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की।
-
अफ़ग़ानिस्तान में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिअन्ट और ब्रिटिश वेरिअन्ट के बढ़ते मामले, लोगों में बढ़ी चिंता,
Jun २८, २०२१ ११:४६अफ़ग़ानिस्तान में कोरोना वायरस की चपेट में आने और इससे मरने वालों दोनों की तादाद बढ़ रही है।
-
वीडियो रिपोर्टः फ़िलिस्तीन में आग लगाने के लिए इस्राईल ने रची नई साज़िश, क्या तेलअवीव हो पाएगा कामयाब? बनात की हत्या नाराज़ लोगों का हिंसक प्रदर्शन
Jun २७, २०२१ १५:३३... नेज़ार बनात की हत्या को लेकर फ़िलिस्तीनी प्रशासन के ख़िलाफ़ आम लोगों का ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है ... प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए और उन्होंने उन पर पत्थर फेंके और उनपर अमेरिकी और इस्राईली एजेंट होने का आरोप लगाया, साथ ही फ़िलिस्तीन प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से मांग की कि ज़ायोनी शासन के साथ सुरक्षा समन्वय और नेज़ार बनात की हत्या में उनकी भूमिका के कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ... हमास के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि, शहीद नेज़ार बनात की ...
-
वीडियो रिपोर्टः अमेरिका और दाइश सहित आतंकी गुटों के बीच कैसी है सांठगांठ? एक ऐसी रिपोर्ट जिसने अमेरिका को कर दिया बेनक़ाब!
Jun २७, २०२१ १४:५३क्या आप जानते हैं कि अमेरिका ने आजतक दाइश से संबंधित समाचार साइटों को बंद करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की है, जबकि इसी अमेरिका ने दाइश विरोधी बहुत सारी साइटों को बंद कर दिया है, अमेरिका की इस दोहरी नीति के ख़िलाफ़ इराक़ की राजनीतिक हस्तियों और सैन्य अधिकारियों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है ... दाइश के आतंकवादियों से संबंधित आमाक़ नामक साइट 2014 से आजतक सोशल मीडिया पर सक्रिय है,हालांकि अमेरिका ने हाल ही में इराक़ की दसियों समाचार साइटों को बंद कर दिया है, यहां सवाल यह उठता है कि अमेरिका और ...
-
वीडियो रिपोर्टः भारतीय सुरक्षा पर उठने लगे सवाल, जब कश्मीर के आसमान पर उड़ने लगे ड्रोन विमान, कौन है ज़िम्मेदार?
Jun २७, २०२१ १४:०८जम्मू के सतवारी एयरफोर्स स्टेशन में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि के बाद हुए दो धमाकों ने कश्मीर से दिल्ली तक सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि हमले का कौन है ज़िम्मेदार, धमाके की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी को मौके पर भेज दिया गया है। वहीं फरेंसिक विभाग की टीम और खुफिया विभाग भी घटना की जांच में सहयोग कर रहे हैं। श्रीनगर से हमारे संवाददाता सिब्ते मोहम्मद हसन की रिपोर्ट।
-
वीडियो रिपोर्टः क्या कश्मीरी नेताओं से मुलाक़ात मोदी की मजबूरी थी? बैठक को लेकर क्या कहता है कश्मीर का बुद्धिजीवि वर्ग?
Jun २६, २०२१ १५:३७कश्मीर की आम जनता का कहना है कि मोदी सरकार ने अभी तक कश्मीरियों को राहत पहुंचाने के लिए कोई काम नहीं किया है। वहीं कश्मीर में टीकाकरण की रफ़्तार में आई तेज़ी, श्रीनगर से हमारे संवाददाता सिब्ते मोहम्मद हसन।