भारत के प्रधानमंत्री ने भी ईरान के निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i100402-भारत_के_प्रधानमंत्री_ने_भी_ईरान_के_निर्वाचित_राष्ट्रपति_को_बधाई_दी
दुनिया भर के देशों के नेताओं और अधिकारियों की तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी को मुबारकबाद दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०२१ १२:०९ Asia/Kolkata
  • भारत के प्रधानमंत्री ने भी ईरान के निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी

दुनिया भर के देशों के नेताओं और अधिकारियों की तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी को मुबारकबाद दी है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी को हालिया राष्ट्रपति चुनाव में जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि वे इस्लामी गणतंत्र ईरान का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर श्री रईसी को बधाई देते हैं और ईरान व भारत के ठोस संबंधों को और मज़बूत बनाये जाने में उनके सहयोग के इच्छुक हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद, लेबनान के संसद सभापति नबीह बेर्री, इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह और प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन, संयुक्त अरब इमारात के प्रमुख शैख़ ख़लीफ़ा बिन ज़ायेद आले नहयान, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान, ओमान नरेश हैसम बिन तारिक़ और आज़रबाइजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेफ़ ने भी अलग-अलग संदेश भेजकर ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी को मुबारकबाद दी है। MM

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए