भारत ने ईरान के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है
भारत ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कौन भारतीय अधिकारी या नेता शामिल होंगे।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्ली ने तेहरान के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है परंतु अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कौन भारतीय अधिकारी या नेता आयेगा।
भारत के विदेशमंत्री एस जय शंकर अभी पिछले सप्ताह ही इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लिखित संदेश लेकर तेहरान आये थे, जिसे उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की सेवा में पेश किया और ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से मुलाक़ात की थी।
ईरान के नव निर्वाचित सैयद इब्राहीम रईसी ने बुधवार को भारतीय विदेशमंत्री से मुलाकात में कहा था कि ईरान और भारत क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण देश हैं और क्षेत्रीय देशों की सामूहिक भागीदारी से क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चत बनाया जा सकता है।
इसी प्रकार नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा था कि ईरान और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में आर्थिक संबंधों को प्राथमिकता प्राप्त है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!