क्या भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है?
भारतीय अधिकारी इस हफ़्ते शुरू होने वाले बड़े धार्मिक आयजनों पर यह चेतावनी देते हुए प्रतिबंध लगा रहे हैं कि मुम्बई में कोविड-19 की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।
अप्रेल और मई में कोरोना महामारी की घातक दूसरी लहर का सामने करने वाले 1.3 अरब की आबादी वाले देश में अब राज्य सरकारें बड़े सामूहिक समारोहों पर रोक लगा रही हैं।
मुम्बई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहाः तीसरी लहर आने वाली नहीं है, बल्कि यह पहले से ही शुरू हो चुकी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि त्योहार हम बाद में भी मना सकते हैं। पहले हमें अपने नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने यह बयान शुक्रवार से शुरू हो रहे 11 दिवसीय हिंदू त्योहार गणेश चतुर्थी उत्सव से ठीक पहले दिया है।
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश का स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह से चरमरा गया था, लोग सड़कों पर मर रहे थे और लाशों को नदियों में बहाया जा रहा था।
दूसरी लहर में 2 लाख से भी ज़्यादा लोगों की जान गई थी।
यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक, कुंभ मेले के बाद शुरू हुई थी, जिसमें लगभग 2.5 करोड़ हिंदू तीर्थयात्री एकत्रित हुए थे।
भारत में तीसरी लहर के बारे में समस्त चेतावनियों को नज़र अंदाज़ करते हुए धार्मिक त्योहारों में भीड़ जुट रही है और बाज़ार लोगों से खचाखच भरे हुए हैं।
आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस के मामलों में भारत दुनिया में दूसरे नम्बर है और इस देश में अब तक 4 लाख 41 हज़ार मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। msm