भारत नियंत्रित कश्मीर में तनाव जारी कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i10642-भारत_नियंत्रित_कश्मीर_में_तनाव_जारी_कई_हताहत
भारत के अधिकारियों ने कश्मीर क्षेत्र में गंभीर झड़पों की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१६ १२:४८ Asia/Kolkata
  • भारत नियंत्रित कश्मीर में तनाव जारी कई हताहत

भारत के अधिकारियों ने कश्मीर क्षेत्र में गंभीर झड़पों की सूचना दी है।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में कल देर रात सुरक्षा बलों और सशस्त्र छापामारों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन छापामार मारे गये। भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल एन एन जोशी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के जवानों ने कल देर रात पंजगाम गांव में संयुक्त अभियान शुरु किया।

सुरक्षा बलों ने जैसे ही इलाके की घेराबंदी की, छापामारों ने उनपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में तीन छापामार मारे गये। उनके पास से तीन एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किये गये।

कर्नल जोशी ने बताया कि इलाके में छिपे सभी छापामार मारे गये लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही कश्मीर पर अपने स्वामित्व का दावा करते हैं और इस विषय को लेकर दोनो देशों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है।