भारतीय सेना ने गलवान घाटी में फ़हराया तिरंगा
भारतीय सेना ने गलवान घाटी में देश का तिरंगा फहरा दिया है। भारतीय सेना द्वारा गलवान घाटी में तिरंगा फहराये जाने की फोटो उस वक्त सामने आयी जब सोशल मीडिया पर चीनी सेना द्वारा गलवान घाटी में झंडा फहराने की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे थे।
भारतीय सूत्रों के अनुसार चीनी मीडिया का दावा था कि उन्होंने गलवान घाटी में हिंसा वाली जगह पर अपना झंडा फहराया है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि 'भारतीय सेना ने नए साल के दौरान पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ज्ञात रहे कि चीन के झंडे को लेकर भारत में सवाल उठने लगे थे उस पर भारतीय सेना ने जवाब देते हुए कहा था कि जिस क्षेत्र में चीनी झंडा फहराने की बात हो रही है उस पर हमेशा से ही चीन का कब्जा रहा है।
2020 में गलवान घाटी में ही भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी जिसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गये थे जबिक चीन ने अपने सैनिकों की मौत के आधिकारिक आंकड़ें जारी नहीं किये हैं। भारतीय सूत्रों के अनुसार अब गलवान घाटी में तिरंगा फहराए जाने को चीन को करारा जवाब माना जा रहा है।
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के नए नाम रखे जाने की खबर पर विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर था जिस पर केंद्र सरकार ने कहा था, 'हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से चीन की ओर से अरुणाचल के कुछ हिस्सों के नाम बदलने की खबरें मिली हैं। परंतु नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलती है। अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा था और आगे भी बना रहेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए