भारत में मंहगाई सर्वोच्च स्तर परः वरूण गांधी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108502-भारत_में_मंहगाई_सर्वोच्च_स्तर_परः_वरूण_गांधी
भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने कहा है कि देश में मंहगाई सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०२२ १५:०० Asia/Kolkata
  • भारत में मंहगाई सर्वोच्च स्तर परः वरूण गांधी

भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने कहा है कि देश में मंहगाई सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। 

वरूण गांधी ने कहा कि देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी मंहगाई अपने चरम पर है।

भाजपा नेता वरूण गांधी ने बताया कि युवाओं में नौकरी पाने की दर में भी गिरावट आई है और उनके भीतर बोरोज़गारी की दर 15.66 प्रतिशत से बढकर 28.26 प्रतिशत हो चुकी है।

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कामकाजी उम्र के लोगों में रोज़गार प्राप्त करने की दर 38.5 प्रतिशत से गिरकर 32.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

वरुण गांधी के अनुसार विभिन्न आंकड़ों के माध्यम से विकास की तस्वीरें पेश की जा रही हैं जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि भारत के विभिन्न राज्यों में बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है।  पूरे देश में बेरोज़गारी की दर पिछले चार महीनों में बढ़कर 7.9 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।  शहरी क्षेत्रों में तो बेरोज़गारी 9.3 प्रतिशत तक हो गई है जो परेशान करने वाली है।

याद रहे कि इससे पहले भी बीजेपी के नेता केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की गई है उसमे वरुण गांधी का नाम नही है।