भारत 50 हज़ार टन गेहूं अफ़ग़ानिस्तान भेजेगा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i109030-भारत_50_हज़ार_टन_गेहूं_अफ़ग़ानिस्तान_भेजेगा
अफ़ग़ानिस्तान को अकाल सहित विभिन्न समस्याओं का सामना है और आजकल अफ़ग़ानिस्तान में रोटी की समस्या बहुत जटिल व विषम रूप धारण कर गयी है इन हालात में भारत अफ़ग़ानिस्तान को 50 हज़ार टन गेहूं भेजने वाला है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०२२ १७:४१ Asia/Kolkata
  • भारत 50 हज़ार टन गेहूं अफ़ग़ानिस्तान भेजेगा

अफ़ग़ानिस्तान को अकाल सहित विभिन्न समस्याओं का सामना है और आजकल अफ़ग़ानिस्तान में रोटी की समस्या बहुत जटिल व विषम रूप धारण कर गयी है इन हालात में भारत अफ़ग़ानिस्तान को 50 हज़ार टन गेहूं भेजने वाला है।

जानकार सूत्रों के अनुसार भारत अगले गुरूवार से गेहूं भेजना आरंभ करेगा।

जब से तालेबान ने अफगानिस्तान में सत्ता की बागडोर संभाली है तब तक इस देश में आर्थिक संकट और विषम रूप धारण कर गया है।

इस समय अफगानिस्तान के लोगों को भीषण ठंडक, अकाल और इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय सहायताओं के बंद हो जाने के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है।

तालेबान ने अमेरिका में सील की हुई अफगानिस्तान की सम्पत्ति को बारमबार आज़ाद करने का आह्वान किया है और अफगानिस्तान के लोगों ने बारमबार प्रदर्शन करके अमेरिका के इस कदम की भर्त्सना की है।

बहुत से जानकार हल्कों का कहना है कि इस समय अफगानिस्तान के लोगों को जिन समस्याओं का सामना है उनमें से बहुत सी समस्याओं की जड़ अमेरिकी क्रियाकलाप हैं।

रोचक बात है कि अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिमी देश स्वंय को मानवाधिकार का रक्षक समझते हैं परंतु अफगानिस्तान के लोगों की हृदयविदारक दशा पर इन देशों ने अर्थपूर्ण चुप्पी साध रखी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए