भारत में उपासना स्थलों पर तेज़ी से हमले बढ़े हैः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/india-i113372-भारत_में_उपासना_स्थलों_पर_तेज़ी_से_हमले_बढ़े_हैः_अमरीका
अमरीका के विदेशमंत्री ने कहा है कि भारत में उपासना स्थलों पर हमले बढ़े हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०२२ ०५:५५ Asia/Kolkata
  • भारत में उपासना स्थलों पर तेज़ी से हमले बढ़े हैः अमरीका

अमरीका के विदेशमंत्री ने कहा है कि भारत में उपासना स्थलों पर हमले बढ़े हैं। 

एंटनी ब्लिंकन ने अमरीकी विदेश मंत्रालय की ओर से दुनिया में धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में तैयार की गई रिपोर्ट पेश की।  उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि भारत में कुछ एसे लोग हैं जो उपासना स्थलों पर हमलों को या तो समर्थन दे रहे हैं या फिर उनको अनदेखा किये हुए हैं।

अमरीकी विदेशमंत्री के अनुसार हालिया दिनों में भारत में उपासना स्थलों पर हमले बढ़े हैं।  उन्होंने बताया कि इन हमलों में हत्याएं, मारपीट और उत्पीड़न भी शामिल है।  अमरीकी रिपोर्ट के अनुसार सन 2021 के दौरान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थति में काफ़ी गिरावट आई है।  पूरे साल वहां पर अल्पसंख्य समुदायों के विरुद्ध हत्या, मारपीट और धमकियों की कार्यवाहियां जारी रहीं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका नकारात्मक प्रभाव मुसलमानों, सिखों, ईसाइयों, दलितों व अन्य अल्पसांख्यक समुदायों पर पड़ा है।  याद रहे कि अमरीकी विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष विश्व के देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर एक रिपोर्ट जारी की जाती है।हालांकि इस रिपोर्ट में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही बताया गया है साथ ही इस बात को कहा गया है कि वहां पर बीते कुछ समय के दौरान उपासना स्थलों पर हमले बढ़े हैं।

इन्टरनैश्नल रेलिजस फ्रीडम की इस अमरीकी रिपोर्ट से पहले भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमलों और नागरिक अधिकारों के हनन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं ने भी भारत की केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल पहले ही अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसक कार्यवाही पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में भारत की केन्द्र सरकार को फटकार लगा चुके हैं।  हालांकि भारत की सरकार की ओर से इनका खण्डन किया जाता रहा है।