दिल्ली के एक छात्र की पर्यावरण को लेकर दुनिया भर के लोगों से अपील
(last modified Sun, 05 Jun 2022 08:56:43 GMT )
Jun ०५, २०२२ १४:२६ Asia/Kolkata
  • दिल्ली के एक छात्र की पर्यावरण को लेकर दुनिया भर के लोगों से अपील

5 जून को हर वर्ष वर्ल्ड एनवायरमेंट डे यानी वैश्विक पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक एवं विभिन्न सुझाव देना है, आज विकास की होड़ में मानव प्रकृति को भूल गया है।

मौजूदा दौर में संसाधनों के अत्यधिक उपयोग, वनो का दोहन व प्राकृतिक आवासों के नष्ट होने के कारण पूर्णत प्रकृति का मानवीयकरण हो चुका है अर्थात मनुष्य ने अपनी जरूरतों को पूरा करने हेतु प्रकृति को अपने अनुसार ढालना शुरू कर दिया है। परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का क्षरण और जैवविविधता के लुप्त होने संबंधी घटनाएं आए दिन घटित होने लगी हैं। इन सभी ने मानव को पूर्णत प्रभावित किया है। लिहाज़ा अब पर्यावरण संकट में पड़ने के कारण मानव जाति भी ख़तरे में पड़ चुका है।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई इस दिवस को सेलिब्रेट करने की पहल पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय प्रयास है। वर्ष 2022 की थीम "केवल एक प्रथ्वी" है। जिसका मतलब है कि जीवन की अनुकूल परिस्थितियां केवल प्रथ्वी पर ही संभव है। अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि पर्यावरणीय प्रदूषण को नियंत्रित करते हुए अपने इस ग्रह की रक्षा करे। इस पर्यावरणीय दिवस के मौक़े पर हम भी एक पौधा लगाकर पर्यावरणीय संरक्षण कार्यों में भाग ले। ऐसा इसलिए क्योंकि मनुष्य की वजह से ही आज पर्यावरण विकराल रूप में पहुंच गया है। लिहाज़ा हमारा दायित्व बनता है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखें।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए