कश्मीर, युवक की पिटाई के वीडियो से हंगामा, मामला दर्ज
https://parstoday.ir/hi/news/india-i115948-कश्मीर_युवक_की_पिटाई_के_वीडियो_से_हंगामा_मामला_दर्ज
भारत नियंत्रित कश्मीर में एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो जारी होने के बाद काफ़ी हंगामा मचा हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०२२ १०:४३ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, युवक की पिटाई के वीडियो से हंगामा, मामला दर्ज

भारत नियंत्रित कश्मीर में एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो जारी होने के बाद काफ़ी हंगामा मचा हुआ है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सेना की चेनार कोर इकाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो क्लिप की सत्यता की जांच कर रही है। इस क्लिप में कथित तौर पर कुछ सैनिक श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

सेना के एक अधिकारी ने ट्वीट में कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें सैनिकों और लोगों के बीच झगड़ा दिखाई देता है। चिनार कोर वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि कथित घटना सोमवार को हुई और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर दो सैनिकों को एक वाहन चालक को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है जबकि एक अन्य नागरिक उसके बचाव की कोशिश करता है, तभी एक तीसरा सैनिक आता है और बचाव कर रहे नागरिक के सिर पर डंडे से प्रहार करता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें