कश्मीर पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने की तैयारी, लेकिन क्यों?
https://parstoday.ir/hi/news/india-i116750-कश्मीर_पुलिस_को_आधुनिक_हथियारों_से_लैस_करने_की_तैयारी_लेकिन_क्यों
भारत नियंत्रित जम्मू- कश्मीर पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने का फ़ैसला किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १८, २०२२ १४:१७ Asia/Kolkata
  • कश्मीर पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने की तैयारी, लेकिन क्यों?

भारत नियंत्रित जम्मू- कश्मीर पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने का फ़ैसला किया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस को अब अत्याधुनिक हथियार मिलने जा रहे हैं और इसके लिए 248 करोड़ रुपये का बजट पास होने की सूचना है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ समय पहले अत्याधुनिक हथियारों को लेकर गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा था। अब 19 सितम्बर को गृह मंत्रालय की एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह व गृह विभाग के आधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में जम्मू कश्मीर पुलिस को लगभग 248 करोड़ रुपये के नए हथियार खरीदने की मंज़ूरी मिल सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2020-2021 में भेजे गए प्रस्ताव पर अब मुहर लगने जा रही है और कश्मीर की पुलिस आधुनिक हथियारों से लैस नज़र आएगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें