एयरपोर्ट पर फिर रोकी गईं कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i117722-एयरपोर्ट_पर_फिर_रोकी_गईं_कश्मीरी_फोटो_जर्नलिस्ट_सना_इरशाद
कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को दिल्ली में एयरपोर्ट पर रोका गया जिसपर अमरीका ने प्रतिक्रिया दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०२२ १४:१५ Asia/Kolkata
  • एयरपोर्ट पर फिर रोकी गईं कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद

कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को दिल्ली में एयरपोर्ट पर रोका गया जिसपर अमरीका ने प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को 18 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक गया। वे पुलित्जर पुरस्कार लेने न्यूयॉर्क जा रही थीं।

उन्होंने कहा कि वैलिड अमरीकी वीजा और टिकट होने के बावजूद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनको विदेश जाने से रोका गया।  इससे पहले भी इस कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को जुलाई में भी विदेश जाने से रोक गया था।

जुलाई में सना इरशाद मट्टू, पुस्तक विमोचन और एक फोटोग्राफी प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पेरिस जा रही थीं।  उस समय उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया था। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से उनपर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से उन्हें विदेश जाने से रोका गया।

याद रहे कि कश्मीर की स्वतंत्र फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू, ‘रॉयटर्स’ की उस टीम का हिस्सा थीं जिसे भारत में कोविड-19 महामारी के कवरेज के लिए ‘फीचर फोटोग्राफी’ श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट ने एक बयान में भारतीय अधिकारियों से मट्टू को पुलित्जर पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिका जाने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में सीपीजे के एशिया कार्यक्रम के संयोजक "बेह लिह यी" ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिसके आधार पर कश्मीरी पत्रकार सना इरशाद मट्टू को विदेश यात्रा से रोका जाना चाहिए था।